WTT Youth Star Contender : यशस्विनी घोरपड़े बनीं अंडर-19 गर्ल्स एकल चैंपियन

427
Advertisement

WTT Youth Star Contender दोहा में जीता खिताब

नई दिल्ली। WTT Youth Star Contender : भारत की यशस्विनी घोरपड़े (Yashaswini Ghorpade) ने डब्ल्यूटीटी यूथ स्टार कंटेंडर दोहा में अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त युना ओजियो को 3-2 (7-11, 15-13, 11-5, 8-11, 11-9) से शिकस्त दी।

यशस्विनी घोरपड़े वर्तमान में WTT Youth Ranking में दुनिया में 7वें स्थान पर काबिज हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट में वाइल्डकार्ड से प्रवेश मिला था। फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच खासा संघर्ष देखने को मिला। 4 गेम्स की समाप्ति पर दोनों खिलाड़ी 2-2 से बराबरी पर थीं। हालांकि पांचवे गेम में यशस्विनी ने धैर्य से खेलते हुए अहम मौकों पर अंक बटोरे और अंत में गेम और खिताब अपने नाम किए।

Olympic 2028 में क्रिकेट की एंट्री, 4 नए खेलों को भी किया शामिल

पहले गेम में हार के बाद लय पकड़ी

भारतीय खिलाड़ी को पहले गेम में 7-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस गेम में याशस्विनी ने कई गलतियां कीं जिसका फायदा विरोधी खिलाड़ी को मिला और उसने शुरूआती बढ़त हांसिल कर ली। जो अंत तक बनी रही। लेकिन दूसरे गेम में याशस्विनी ने फिर से लय पकड़ी और लगातार अंक हांसिल करते हुए गेम में 7-2 की बड़ी बढ़त हांसिल की ली। लेकिन ओजियो ने इसके बाद लगातार अंक हांसिल किए और गेम में 10-7 की बढ़त बना ली। यहां ऐसा लग रहा था कि ओजियो यह गेम भी अपने नाम करेगी लेकिन यशस्विनी ने धैर्य बनाए रखा और 14-13 के स्कोर पर अपना गेम पॉइंट हासिल कर लिया। आख़िरकार उसने 15-13 से गेम अपने नाम कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने चखा जीत का स्वाद, श्रीलंका को 5 विकेट दी मात

पांचवे गेम से तय हुआ विजेता

तीसरे गेम में भी यशस्विनी ने दबदबा बनाए रखा और इसे आसानी से जीतकर मुकाबले में 2-1 से बढ़त बना ली। लेकिन चौथे गेम में ओजियो ने वापसी की। उन्होंने इसे 11-8 से जीता और मैच को पांचवे और निर्णायक गेम तक ले गईं। निर्णायक मुकाबला भी कांटे की टक्कर वाला था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी जीत हासिल की और WTT Youth Star Contender का खिताब अपने नाम कर लिया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply