World Youth Championships 2025 : चिकीथा तानीपार्थी बनीं भारत की पहली महिला कंपाउंड जूनियर विश्व चैंपियन

461
World Youth Championships 2025, Chikitha Taniparthi become compound junior World Champion
Advertisement

विनीपेग (कनाडा)। World Youth Championships 2025 में शनिवार को भारत की तीरंदाज चिकीथा तानीपार्थी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। 20 वर्षीय चिकीथा भारत की पहली महिला इंडिविजुअल कंपाउंड जूनियर विश्व चैंपियन बनीं। उन्होंने फाइनल में कोरिया की येरिन पार्क को 142-136 से हराकर अंडर-21 महिला व्यक्तिगत वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। यह मौजूदा चैंपियनशिप में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी है।

इससे पहले चिकीथा ने World Youth Championships 2025 के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अपनी ही साथी पारनीत कौर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। फिर स्पेन की पौला डियाज को 142-133 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और गोल्ड मेडल पक्का किया।

कंपाउंड अंडर-18 वर्ग में दो रजत पदक

भारत कंपाउंड तीरंदाजी में दूसरे स्वर्ण पदक से चूक गया। प्रितिका प्रदीप को अंडर-18 महिला व्यक्तिगत फाइनल में अमेरिका की सवाना ओश्डोनोह्यू से 140-143 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

World Youth Championships 2025 में पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में भारत को कोई पदक नहीं मिला। अंडर-21 में कोई भी भारतीय सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा, जबकि अंडर-18 में योगेश जोशी चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए।

Asian Shooting Championship : ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता सोना, भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन जारी

हालांकि, योगेश ने प्रितिका के साथ जोड़ी बनाकर अंडर-18 मिक्स्ड टीम कंपाउंड में रजत पदक जीता। फाइनल में भारतीय जोड़ी को अमेरिकी जोड़ी से 149-150 के करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी। भारत ने कंपाउंड स्पर्धाओं (अंडर-18 और अंडर-21 दोनों वर्ग) में कुल पांच पदक जीते कृ 3 स्वर्ण और 2 रजत।

Share this…