Home sports Indian Archers ने आठ गोल्ड समेत कुल 15 पदक जीते, पीएम मोदी...

Indian Archers ने आठ गोल्ड समेत कुल 15 पदक जीते, पीएम मोदी ने दी बधाई

0

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजों (Indian Archer) की नाकामी को देश के युवा तीरंदाजों ने धो दिया है। पोलैंड में चल रही युवा विश्व चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मैडल्स सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए। इनमें दो रजत और 5 कांस्य भी शामिल हैं। तीरंदाजों की इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सलाम किया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

पोलैंड में अंडर-18 रिकर्व महिला स्पर्धा में कोमलिका बारी ने अंडर-21 का खिताब लगातार दूसरे साल अपने नाम किया। रिकर्व राउंड में भारतीय तीरंदाजों (Indian Archer) ने कुल 5 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज मैडल जीते। अंडर-21 रिकर्व पुरूष टीम इवेंट का गोल्ड भी भारत के ही नाम रहा। जबकि मिश्रित स्पर्धा में भी तिरंगा ही फहराया। इनके अलावा अंडर-18 पुरूष रिकर्व में बिशाल चांगमई और महिलाओं में मंजिरी मनोज ने कांस्य पदक जीते।

Shooting World Cup से अब नहीं मिलेगा ओलिंपिक कोटा !!

भारतीय तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम अंडर-18 मिश्रित और टीम स्पर्धा दोनों में भी चैंपियन बनी। हालांकि रिकर्व कैडेट महिला इवेंट में भारत कांस्य ही हांसिल कर सका। 9 से 15 अगस्त तक चली इस चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों (Indian Archer) ने 8 गोल्ड सहित कुल 15 मैडल जीते। इसके अलावा दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version