Home sports World Archery Championships: ज्योति सुरेखा ने भारत के लिए जीता तीसरा रजत

World Archery Championships: ज्योति सुरेखा ने भारत के लिए जीता तीसरा रजत

0
World Archery Championships Jyoti Surekha wins third silver for India latest sports news in hindi

नई दिल्ली। World Archery Championships: विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप भारतीय महिला तीरंदाज वीजे सुरेखा (ज्योति सुरेखा वेनम) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का तीसरा पदक जीत लिया है। ज्योति महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं लेकिन रजत पदक अपने नाम कर लिया। उन्हें World Archery Championships के खिताबी मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की कोलंबियाई खिलाड़ी के हाथों 144-146 से हार का सामना करना पड़ा। ज्योति ने इससे पहले सेमीफाइनल में मेक्सिको की एंड्रिया बैकेरा को 148-146 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

इससे पहले, विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप (World Archery Championship) में भारत सोने का पदक जीतने से चूक गया। उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत की महिला और मिश्रित युगल कंपाउंड तीरंदाजी टीम को कोलंबिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऐसे में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत विश्व चैम्पियनशिप में अपने पहले स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश कर रहा था। भारत अब तक  गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है, लेकिन उसने सबसे अधिक10 बार पोडियम पर जगह बनाई है।  इस दौरान भारत ने 8 बार फाइनल में चुनौती पेश की और उसे हर बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

IPL 2021: Sanju Samson पर लग सकता है 1 मैच का प्रतिबंध

रैंकिंग दौर में चौथे स्थान पर रही अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम की भारत की स्टार मिश्रित युगल जोड़ी ने World Archery Championship में एक अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन इसके बाद कोलंबिया का दबदबा देखने को मिला।  भारतीय जोड़ी को अंतत: 150-154 से हार का सामना करना पड़ा। ज्योति, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की सातवीं वरीय महिला टीम को सारा लोपेज, एलेजांद्रा उसक्वियानो और नोरा वाल्डेज की तिकड़ी के खिलाफ 224-229 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version