स्टार एथलीट Hima Das बनेंगी असम पुलिस में DSP

1531
Advertisement

गुवाहाटी। भारत की युवा महिला एथलीट, धाविका Hima Das अब पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। हिमा दास को असम सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक बनाने का फैसला किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले पर औपचारिक मुहर लगा दी गई।

राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं उद्योग मंत्री मोहन पटवारी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि Hima Das को असम पुलिस में डीएसपी बनाया जाएगाए जबकि ओलंपिक, एशियाई गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को क्लास-1 अधिकारी बनाया जाएगा।

बता दें कि असम के ढिंग गांव में जन्मीं Hima Das वह IAAF वर्ल्ड अंदर-20 चैंपियनशिप के ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा के नाम पर 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है।

इथोपिया की गुडाफ सेगाय ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

इथोपिया की गुडाफ सेगाय ने उत्तरी फ्रांस में 1500 मीटर दौड़ में नया इनडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया। सेगाय ने महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में तीन मिनट और 53.09 सेकेंड के समय के साथ इंडोर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सेगाया ने दोहरी यूरोपीय इंडोर चैंपियन लॉरा मुइर और टीम की अपनी साथी मेलिसा कर्टनी ब्रायंट को पछाड़ा। लॉरा ने तीन मिनट और 59.58 सेकेंड के साथ नया ब्रिटिश इंडोर रिकॉर्ड बनाया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply