Home sports खेल रत्न विजेता को अब मिलेंगे 25 लाख

खेल रत्न विजेता को अब मिलेंगे 25 लाख

0
Khel Ratna winner will now get 25 lakh prize money hike
Rohit Sharma, Manika Batra, Rani Rampal. ( Image Credit:Phil Walter and Christopher Lee/Getty Images)

अर्जुन अवार्डी के खाते में आएंगे 15 लाख

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी

खेल मंत्रालय ने तैयार किया मसौदा, खेल दिवस पर होगी घोषणा

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। खेल मंत्रालय नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की पुरस्कार राशि बढ़ाने जा रहा है। अब खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख की जगह अब 25 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की राशि में भी खासी बढ़ोत्तरी की गई है।
दरअसल, खिलाड़ियों द्वारा प्राइज मनी कम होने की बात कहने के बाद यह कदम उठाया गया। 2009 के बाद पहली बार प्राइज मनी में इजाफा हुआ है। नए प्रस्तावों के अनुसार अब अर्जुन अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख, द्रोणाचार्य अवॉर्डी को 5 की जगह 10 लाख और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसका पूरा मसौदा तैयार कर लिया है। 29 अगस्त यानी खेल दिवस के दिन इसकी घोषणा की जाएगी।

ये खिलाड़ी सम्मानित होंगे

इस बार खेल पुरस्कारों के लिए 62 खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया जाना है। इस साल खेल रत्न के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा, रेसलर विनेश फोगाट, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और रियो पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हाई जंपर मरियप्पन को चुना गया है। साथ ही 29 को अर्जुन अवॉर्ड, 13 को द्रोणाचार्य और 15 को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया जाएगा।

खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर

रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है। इसी हफ्ते को द्रोणाचार्य और मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान के लिए खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version