Home sports Football SAFF Football: भारत आठवीं बार बना चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी

SAFF Football: भारत आठवीं बार बना चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी

0
SAFF Football India became champion for the eighth time, Sunil Chhetri equals Lionel Messi record
Image Credit: @IndianFootball

नई दिल्ली। SAFF Football: भारतीय फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार सैफ कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में नेपाल की टीम को 3-0 से हराकर यह टूर्नामेंट जीता। फ़ाइनल मैच में कप्तान सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल करके अर्जेटीना के सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोन मेसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोल की बराबरी कर ली।

सुनील छेत्री ने 80 गोल के लिए 125 मैचों का सहारा लिया है, जबकि मेसी ने इतने ही गोल के लिए 156 मैच खेले हैं। भारत के लिए दूसरे हाफ में छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समाद ने गोल किए। मुख्य कोच इगोर स्टिमक के साथ भारत का यह पहला खिताब है। वह जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी कोच हो गए जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता।

SAFF Football Final में सुनील क्षेत्री ने ही पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद सुरेश सिंह ने दूसरा गोल किया और आखिरी मिनटों में अब्दुल समद ने तीसरा गोल करके भारत को 3-0 से जीत दिला दी। वहीं नेपाल की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी।

पहले हाफ में भारत ने गेंद पर नियंत्रण के मामले में बाजी मारी लेकिन गोल नहीं हो सका। छेत्री ने दूसरे हाफ के कुछ मिनटों के अंदर ही गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। छेत्री ने प्रीतम कोटाल से मिली गेंद पर गोल दाग दिया। इसके एक मिनट बाद भारतीयों ने फिर आक्रमण बोलकर नेपाल के डिफेंस को तहस नहस कर दिया। सुरेश ने यह गोल 50वें मिनट में दागा। मनवीर सिंह भी 52वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन बायें पैर से उनका शाट नेपाली गोलकीपर ने रोक दिया। भारत के लिए तीसरा गोल 90वें मिनट में समाद ने किया।

T20 World Cup 2021: ये है सभी 16 टीमों का फ़ाइनल स्क्वॉड

इस साल नेपाल की टीम पहली बार SAFF Football के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसके लिए भारत को हराना आसान नहीं था और भारत ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी और बांग्लादेश के बाद श्रीलंका के साथ भी ड्रॉ खेलने से भारत के लिए बाकी मैच जीतना जरूरी था और टीम इंडिया वैसा ही किया। भारत ने लगातार तीन मैच जीते और फाइनल में जगह बनाई। यहां नेपाल को आसानी से हराकर सैफ कप अपने नाम कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version