Football: Nations League में डेनमार्क ने इंग्लैंड को दी मात

1180
Advertisement

Nations League Football में फ्रांस और पुर्तगाल भी जीते 

नई दिल्ली। क्रिस्टियन एरिक्सन के एकमात्र गोल की मदद से डेनमार्क ने Nations League Football में इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। एरिक्सन अपने करियर का 100वां मैच खेलने उतरे थे। पहले हाॅफ में रेड कार्ड मिलने की वजह से इंग्लैंड के हैरी मैगुआयर को मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस कारण इंग्लैंड को पहले हाॅफ में 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। रेड कार्ड के साथ ही डेनमार्क को पेनल्टी भी प्रदान की गई। इसी पेनल्टी पर एरिक्सन ने 35वें मिनट में डेनमार्क को इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।

आज Mumbai Indians फेवरेट..लेकिन KKR पलटना चाहेगी पासा

इस हार के बाद इंग्लैंड डेनमार्क और बेल्जियम के बाद Nations League Football में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। एक अन्य मैच में बेल्जियम ने आइसलैंड को 2-1 से हराया। बेल्जियम की तरफ से दोनों गोल स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने किए। इसके अलावा फ्रांस और पुर्तगाल ने भी अपने-अपने मैच जीतकर एक-दूसरे के समान अंक बनाए रखे। फ्रांस ने जगरेब में खेले गए मैच में क्रोएशिया को 2-1 से मात दी, जबकि पुर्तगाल ने लिस्बन में सुपरस्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अनुपस्थिति में भी स्वीडन को 3-0 से हराया।

रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में भी पुर्तगाल भारी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण Nations League Football के इस मैच में नहीं खेल पाए। पुर्तगाल की तरफ से डिएगो जोटा ने दो गोल दागे। उन्होंने टीम को रोनाल्डो की कमी नहीं खलने दी, जो अभी क्वारंटाइन पर हैं। जोटा ने 21वें मिनट में बर्नाडो सिल्वा को पहला गोल करने में मदद की तथा फिर 44वें और 72वें मिनट में स्वयं गोल दागे। फ्रांस की क्रोएशिया पर 2-1 की जीत में कायलिन एमबापे ने निर्णायक गोल किया। फॉरवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन ने फ्रांस को बढ़त दिलाई, लेकिन मिडफील्डर निकोला व्लासिच ने क्रोएशिया की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद एमबापे ने अपना 16वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागकर फ्रांस की जीत सुनिश्चित की।

प्रशिक्षकों को ऑनलाइन कोचिंग देगा Hockey India

1998 के विश्व कप में फ्रांस से हारा था क्रोएशिया

गौरतलब है कि क्रोएशिया को 1998 के विश्व कप सेमीफाइनल में भी फ्रांस से हार झेलनी पड़ी थी। ग्रुप-तीन में पुर्तगाल और फ्रांस दोनों के समान 10 अंक हैं। पुर्तगाल बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है। इन दोनों टीमों के बीच मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा। बर्गामो में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स और इटली के बीच मैच 1-1 से बराबर रहा। इससे लीग-ए के ग्रुप-एक में पोलैंड शीर्ष पर पहुंच गया। पोलैंड ने एक अन्य मैच में बोस्निया हर्जेगोविना को 3-0 से शिकस्त दी।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply