Home sports Football ला लिगा में बार्सिलोना की खिताबी दावेदारी मजबूत

ला लिगा में बार्सिलोना की खिताबी दावेदारी मजबूत

0
Barcelona's title claim strong in La Liga
Picture Credit: Alberto Estévez EFE

एस्पनयोल को 1-0 से हराया, टाॅप पर रियाल मैड्रिड

नई दिल्ली। स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में बार्सिलोना ने अपनी खिताबी दावेदारी मजबूत करना शुरू कर दिया है। बुधवार रात को बार्सिलोना ने एस्पनयोल को 1-0 से हराया। इसी के साथ टीम अब खिताब की दावेदारी में दूसरे नंबर पर आ गई है। पॉइंट टेबल में रियाल मैड्रिड 77 अंक के साथ टॉप पर है।

लीग में अब बार्सिलोना के 3 और रियाल के 4 मैच बाकी हैं। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद टॉप पर रहने वाली टीम चैम्पियन होगी। ऐसे में बार्सिलोना की खिताबी दावेदारी भी मजबूत है। बार्सिलोना खिताब पर कब्जे के लिए अगले मैचों में रियाल की हार की उम्मीद कर रही है। यदि रियाल अपने दो मैच हार जाता है तो बार्सिलोना के चैम्पियन बनने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।

 

टीम                मैच          जीते        हारे           ड्रॉ         पॉइंट

रियाल मैड्रिड        34           23           3              8            77

बार्सिलोना            35           23           5              7            76

एट. मैड्रिड           35           16           4            15           63

सेविला             34           16            6            12           60

विलारियाल          35           17           12            6             57

दोनों टीमों को रेड कार्ड

मैच में अकेला गोल लुइस सुआरेज ने 56वें मिनट में किया था। मैच में अंपायर ने दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को रेड कार्ड देकर मैदान से बाहर कर दिया था। यह कार्ड बार्सिलोना के अंसु फाती को 50वें और एस्पनयोल के पोल लोजानो को 53वें मिनट में मिला था।

9 हजार गोल का रिकाॅर्ड

इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने सभी तरह के टूर्नामेंट्स में 9 हजार गोल का रिकाॅर्ड बना लिया हैं। पिछले मैच में विलारियल के खिलाफ अंसु फाती के 87वें मिनट में किए गोल के साथ ही बार्सिलोना ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली थी। इन 9 हजार गोल में से टीम के कप्तान और 6 बार के बेलेन डि ओर विनर लियोनेल मेसी ने 630 गोल किए हैं। बार्सिलोना की ओर से पहला ऑफिशियल गोल अप्रैल 1909 में हुआ था। रविवार रात विलारियल के घरेलू मैदान पर हुए मुकाबले में बार्सिलोना को 4-1 से जीत दर्ज की थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version