Mount Everest पर चढ़ने का दावा निकला फर्जी, सरकार ने लगाया बैन

905
Advertisement

Mount Everest फतह का फर्जी निकला नरेंद्र सिंह यादव का दावा

सरकार ने तेंजिंग नोर्गे पुरस्कार देने से भी किया इनकार

नई दिल्ली। Mount Everest पर चढ़ने का पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव का दावा फर्जी निकला है। इस खुलासे के बाद मचे हड़कंप में केंद्र सरकार ने यादव को तेंजिंग नोर्गे पुरस्कार देने से इनकार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि यादव ने पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सरकार को जो दस्तावेज सौंपे, वो फर्जी थे। लिहाजा उन्हें सम्मानित करने का फैसला निरस्त कर दिया गया है।

इसी बीच इस मामले के सामने आने के बाद नेपाल सरकार ने भी बड़ी कार्रवाई की है। नेपाल सरकार ने नरेंद्र सिंह यादव और उनकी महिला साथी पर नेपाल में पर्वतारोहण करने पर 6 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल सरकार के सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र सिंह ने वर्ष 2016 में Mount Everest पर चढ़ने के जो दस्तावेज सौंपे थे, वो सभी फर्जी निकले हैं। लिहाजा यादव को दिए गए एवरेस्ट फतह के सर्टिफिकेट को भी निरस्त किया जा रहा है।

खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया, ‘हमारी तरफ से नरेंद्र सिंह यादव का मुद्दा खत्म हो गया है। मंत्रालय की जांच में प्रारंभिक तौर पर ही इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि नरेंद्र सिंह ने Mount Everest पर चढ़ने का फर्जी दावा किया था। उसने जो तस्वीरें सौंपी, वो सभी फर्जी थीं। इसलिए 2020 तेंजिंग नोर्गे पुरस्कार की सूची से उसका नाम हटा दिया गया है। अब उसे यह सम्मान नहीं दिया जाएगा।’

नेशनल Shooting सलेक्शन ट्रायल में इलावेनिल वलारिवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शिकायतों के बाद शुरू की थी जांच

दरअसल, यादव के नाम की सिफारिश शुरुआत में देश के शीर्ष साहसिक खेल पुरस्कार के लिए की गई थी लेकिन बाद में उनके फर्जी दस्तावेज सौंपने की आशंका से जुड़ी खबरें मीडिया में आने के बाद उनके नाम को रोक दिया गया था। इस मामले की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित समिति ने पाया कि यादव ने जो दस्तावेज सौंपे थे वे फर्जी थे।

Sushil Kumar और साक्षी मलिक को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने दिया झटका

अधिकारी ने बताया कि जांच समिति में खेल मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा दिल्ली के इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी थे जो देश में इस खेल की सर्वोच्च संस्था है। नेपाल के संस्कृति, पयर्टन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को यादव और उनकी महिला साथी के अलावा टीम नेतृत्वकर्ता नाबा कुमार फुकोन को भी देश में पर्वतारोहण से जुड़ी गतिविधियों से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। Mount Everest पर चढ़ने के लिए इनको जारी किए गए प्रमाण पत्र भी रद्द कर दिए गए।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply