Home sports Boxing AIBA ने पुरूषों की 3 और महिलाओं की 2 स्पर्धाएं बढ़ाईं

AIBA ने पुरूषों की 3 और महिलाओं की 2 स्पर्धाएं बढ़ाईं

0

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) ने इस साल अगस्त से अपनी प्रतिस्पर्धाएं बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके तहत पुरूष वर्ग में तीन और महिला वर्ग में दो भारवर्ग बढ़ाने का फैसला किया है ताकि मुक्केबाज उन वर्गों में उतर सकें जिनमें वे सबसे मजबूत और सहज महसूस करते हैं।

Copa America: पेरू ने पराग्वे को दी मात, अब सेमीफाइनल में ब्राजील से सामना 

फीदरवेट 57 किलो को फिर जोड़ा

AIBA में अब मौजूदा 10 से पुरूष वर्ग में भारवर्ग बढ़कर 13 हो गए हैं जबकि न्यूनतम श्रेणी 49 की बजाय अब 48 किलो होगी। फीदरवेट 57 किलो को फिर जोड़ा गया है। इसके साथ ही लाइट मिडिलवेट 71 किलो और क्रूसरवेट 86 किलो भी अब प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे। बेंटमवेट को मौजूदा 56 किलो से उसके मूल स्वरूप 54 किलो में वापस ले जाया गया है।

UWW ने Wrestler सुमित मलिक पर लगाया दो साल का बैन, जानिए क्यों ?

महिला वर्ग में अब 12 भारवर्ग होंगे

महिला वर्ग में 10 की बजाय अब 12 भारवर्ग होंगे। लाइट फ्लायवेट 50 किलो और लाइट मिडिलवेट 70 किलो को जोड़ा गया है। AIBA ने मुक्केबाजी में इस परिवर्तन का फैसला विभिन्न संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद लिया गया। जिनमें प्रतिस्पर्धा समिति, महिला समिति और राष्ट्रीय महासंघ शामिल हैं।

BCCI की घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ाने की तैयारी

नए भारवर्ग एक अगस्त 2021 से होंगे लागू

AIBA ने राष्ट्रीय महासंघों को लिखे पत्र में कहा, एआईबीए निदेशक मंडल ने युवा और एलीट मुक्केबाजों के लिए भारवर्ग में बदलाव का फैसला किया है। पुरूष वर्ग में अब 10 की बजाय 13 और महिला वर्ग में 12 भारवर्ग होंगे। ये नये भारवर्ग एक अगस्त 2021 से लागू किए जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक में पुरूष प्रतिस्पर्धा में आठ भारवर्गों और महिला प्रतिस्पर्धा में पांच भारवर्गो के तहत मुकाबले होंगे। पुरूष वर्ग में 52 किलो, 57 किलो, 63 किलो, 69 किलो, 75 किलो, 81 किलो, 91 किलो और प्लस 91 किलो में मुकाबले होंगे। वहीं महिला वर्ग में 51 किलो, 60 किलो, 64 किलो, 69 किलो, 75 किलो भारवर्ग में मुकाबले होंगे।

शरीर को कुछ राहत मिलेगी

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता ओलंपियन अखिल कुमार ने AIBA के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा फैसला है क्योंकि भारवर्ग में अधिक अंतर होने से वजन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है, इससे शरीर को कुछ राहत मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version