World Boxing Championship: जैस्मिन लैम्बोरिया का गोल्डन पंच, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, नूपुर को रजत, पूजा को कांस्य

700
Advertisement

लिवरपूल। World Boxing Championship में भारत की स्टार बॉक्सर जैस्मिन लम्बोरिया ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। 24 वर्षीय जैस्मिन ने फाइनल में पोलैंड की ओलंपिक रजत पदक विजेता जूलिया सेरेमेटा को कड़े मुकाबले में 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया। यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला स्वर्ण पदक है। इसके अलावा नूपुर श्योराण ने भारत के लिए रजत पदक और पूजा रानी ने कांस्य पदक जीता।

फाइनल के शुरुआती राउंड में जैस्मिन पर दबाव था क्योंकि सेरेमेटा को स्थानीय दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था। हालांकि, दूसरे राउंड से जैस्मिन ने अपनी रणनीति बदली और काउंटर पंचिंग व अपने लंबे कद का फायदा उठाते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।

इस जीत को लेकर जैस्मिन ने कहा,

’यह पदक मेरे पेरिस 2024 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूरे साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है।’

नूपुर को रजत और पूजा को कांस्य पदक

World Boxing Championship : फाइनल में पहुंची 3 महिला बॉक्सर, स्वर्ण की दौड़ में शामिल, खाली हाथ रहे पुरुष मुक्केबाज

लिवरपूल में चल रही World Boxing Championship 2025 में भारतीय महिला बॉक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दो पदक और दिलाए।

🔸 नूपुर श्योराण ने महिलाओं के 80+ किग्रा वर्ग के फाइनल में दमदार मुकाबला किया, लेकिन पोलैंड की अगाता काजमार्स्का के खिलाफ 2-3 के नजदीकी स्प्लिट डिसीजन से हार गईं। इसके बावजूद उन्होंने भारत के लिए रजत पदक🥈 पक्का किया।

🔸 वहीं, पूजा रानी ने महिलाओं के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जबरदस्त जज्बा दिखाया। हालांकि, वह मेज़बान इंग्लैंड की एमिली असक्विथ से 1-4 से हार गईं। पूजा ने इस प्रदर्शन से कांस्य पदक🥉 अपने नाम किया।

World Boxing Championship : फाइनल में पहुंची 3 महिला बॉक्सर, स्वर्ण की दौड़ में शामिल 

World Boxing Championship में पहली बार पुरुष वर्ग में झोली खाली

CWG 2022 Boxing: अमित और जैस्मिन ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, भारत के 2 पदक और पक्के

पुरुष वर्ग में 12 वर्ष में पहली बार ऐसा हुआ जब भारतीय मुक्केबाजों को खाली हाथ लौटना होगा। जदुमणि सिंह के सामने गत विश्व चैंपियन कजाखस्तान के सांजेर ताशकेनबे थे। जिनके खिलाफ उन्हें 0-4 से हार मिली। जदुमणि की हार के साथ यह तय हो गया कि भारत के 10 सदस्यीय पुरुष दल का इस बार कोई पदक नहीं मिलेगा। ऐसा 2013 के बाद पहली बार होगा। ताशकंद में 2023 में भारत ने तीन कांस्य जीते थे।

Share this…