Home sports Asian Cup 2022 टेबल टेनिस के दूसरे दौर में मनिका बत्रा, साथियान...

Asian Cup 2022 टेबल टेनिस के दूसरे दौर में मनिका बत्रा, साथियान और शरथ कमल हारे

0
Asian Cup 2022 Table Tennis Manika Batra Stuns World No. 7, Sathiyan and Sharath Kamal loses

बैंकॉक। Asian Cup 2022 भारत की शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे Asian Cup 2022 टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। मनिका ने पहले दौर में दुनिया की नंबर 7 चीन की चेन जिंगटोंग को शिकस्त देकर धमाका कर दिया। जबकि पुरुष वर्ग में साथियान गणानाशेखरन और शरथ कमल पहले दौर में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में दुनिया की 44वें नंबर की मनिका बत्रा ने चौथी वरीयता प्राप्त टेबल टेनिस खिलाड़ी को 4-3 (8-11, 11-9, 11-6, 11-6, 9-11, 8-11, 11-9) से शिकस्त दी और Asian Cup 2022 टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया।

पहले गेम से ही बेहद रोमांचक तरीके से एक-एक अंक बांट रहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच 3-3 की बराबरी पर था। निर्णायक सेट में बत्रा ने 8-3 की बढ़त बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से जीत दर्ज कर लेंगी। लेकिन चेन ने जबर्दस्त वापसी करते हुए लगातार अंक बटोरे और स्कोर को 9-9 से बराबर कर दिया। लेकिन उनकी दो बैक-टू-बैक त्रुटियों ने मनिका बत्रा को 11-9 से ना सिर्फ यह मैच जिताया बल्कि उनके करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक बना दिया। मनिका बत्रा अब शुक्रवार को दूसरे दौर में दुनिया की 23वें नंबर की चीनी ताइपे की चेन सू-यू से भिड़ेंगी।

शरथ कमल, साथियान हारकर बाहर

वहीं दूसरी तरफ पुरुष एकल में परिणाम भारत के अनुकूल नहीं रहे। दोनों भारतीय चैलेंजर साथियान गणानाशेखरन (वर्ल्ड नंबर 39) और भारत के राष्ट्रीय चौंपियन शरथ कमल (वर्ल्ड नंबर 44) पहले दौर में ही हारकर Asian Cup 2022 टेबल टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। साथियान ने दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी जापान के युकिया उडा को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में 4-3 (11-9, 11-8, 7-11, 9-11,11-6, 10-12, 11-6) से हार का सामना करना पड़ा। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन शरथ कमल को चीनी ताइपे के विश्व नंबर 16 चुआंग चिह-युआन ने एकतरफा मुकाबले में 4-1 (11-7, 4-11, 7-11) से मात दी।

Asian Cup 2022 की शुरुआत खिलाड़ी राउंड ऑफ 16 से करेंगे। पुरुष और महिला दोनों मैच भारत में लाइव स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होंगे। प्रत्येक श्रेणी में एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। सभी श्रेणियों में सात-सात मैच होंगे। जो खिलाड़ी पहले ही दो अंकों के अंतर के साथ 11 अंक हासिल करेगा, वह एक गेम जीतेगा।

Table Tennis: भारतीय खिलाड़ी साथियान का फ्रेंच क्लब के साथ करार

प्रतियोगिता में मनिका बत्रा इकलौती भारतीय महिला चुनौती

Asian Cup 2022 में जगह बनाने वाली भारत की एकमात्र महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर पर काबिज हैं। वह विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता चीन की वांग यिदी, टोक्यो 2020 मिश्रित टीम चैंपियन जापान की मीमा इतो और वर्ल्ड नंबर 6 जापान की हिना हयाता से मुकाबला करेंगी। यह टूर्नामेंट पिछली बार साल 2019 में आयोजित किया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 2020 और 2021 में आयोजित नहीं किया गया था। चेतन बाबूर, 1997 में रजत और 2000 में कांस्य के साथ, एशियाई कप में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

World Table Tennis Championship: मनिका-साथियान की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश 

Asian Cup 2022 टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शेड्यूल, भारतीय समयानुसार

शुक्रवार, 18 नवंबर:

– महिला एकल क्वार्टर फाइनल सुबह 10.30 बजे से।

– पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल दोपहर 12.10 बजे से।

शनिवार, 19 नवंबर:

– महिला एकल सेमीफाइनल सुबह 11 बजे से।

– पुरुष एकल सेमीफाइनल दोपहर 12.40 बजे से।

– महिला एकल तीसरे-चौथे स्थान के लिए दोपहर 2.20 बजे से।

– एवं पुरुष एकल तीसरे-चौथे स्थान के लिए दोपहर 310 बजे से।

– महिला एकल फाइनल मुकाबला शाम 4 बजे से।

– पुरुष एकल फाइनल शाम 5 बजे से खेला जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version