Archery World Cup: कंपाउंड मेन्स टीम ने दिलाया भारत को गोल्ड, फ्रांस को दी मात

720
Advertisement

नई दिल्ली। Archery World Cup: आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत को मेंस कंपाउंड टीम ने गोल्ड मैडल दिलाया है। वर्ल्ड कप स्टेज वन में अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय तिकड़ी ने फ्रांस को रोमांचक संघर्ष में मात दी। भारतीय टीम ने फ्रांस को महज एक अंक के अंतर से शिकस्त देकर गोल्ड हांसिल किया।

Chess: चेन्नई के ‘असली सुपर किंग’ गुकेश.. टॉप-100 में शामिल

हालांकि भारत Archery World Cup कंपाउंड मिक्स्ड डबल्स में पदक हांसिल करने से चूक गया। रविवार को भारत की दूसरी मिक्स्ड जोड़ी तरूणदीप राय और रिद्धी फोर अपने गोल्ड मेडल मैच में उतरेंगी। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने स्पेन को 5-3 से मात दी थी।

Archery World Cup कंपाउंड मिक्स्ड डबल्स में अभिषेक वर्मा और मुस्कान किरार की भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ मुकाबले में क्रोएशियाई टीम से 156-157 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। नजदीकी मुकाबले में मिली हार से भारतीय जोड़ी निराश दिखाई दी। लेकिन उनके प्रदर्शन से आगे के टूर्नामेंट्स में भारत की उम्मीदें और बढ़ी हैं।

ऐसे तय किया भारत ने जीत का सफर

कंपाउंड मेंस फाइनल के पहले राउंड में भारतीय टीम 56 के मुकाबले 57 अंकों से पीछे थी। दूसरे राउंड में भी फ्रांसीसी खिलाड़ी जीन फिलिप बूल्च, क्वेन्टिन और गोंटियर बढ़त बनाने में कामयाब रहे। दो राउंड की समाप्ति तक फ्रांस की टीम ने भारत पर 113-116 की बढ़त हांसिल कर ली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की। तीसरे राउंड में भारत ने 60-58 के अंतर से फ्रांस की टीम को पीछे छोड़ा। चौथे राउंड में भारतीय टीम ने 59 अंक हांसिल किए। जबकि फ्रांस के खाते में सिर्फ 57 अंक आए। इस तरह भारतीय टीम एक अंक आगे निकल गई।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply