Home sports Archery World Cup 2022 Paris : भारतीय महिला रिकर्व टीम को रजत,...

Archery World Cup 2022 Paris : भारतीय महिला रिकर्व टीम को रजत, फाइनल में चीनी ताइपे से हारे

0
Archery World Cup 2022 Paris Indian women's recurve team won silver medal, lost to Chinese Taipei in the final

नई दिल्ली। Archery World Cup 2022 Paris : फ्रांस के पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2022 के स्टेज 3 में रविवार को भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक हांसिल किया। फाइनल में भारतीय तिकड़ी दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे से 5-1 से हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे की टीम में रियो 2016 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ली चिएन-यिंग, पेंग चिया-माओ और कुओ त्ज़ु यिंग शामिल थीं। तीरंदाजी विश्व कप का चौथा चरण 18 से 24 जुलाई तक कोलंबिया के मेडेलिन में आयोजित होगा। तीरंदाजी विश्व कप का फाइनल का आयोजन 15-16 अक्टूबर को मेक्सिको के लैक्ससला में होगा।

पहले सेट में अच्छी शुरूआत के बाद पिछड़ीं

भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले तीन तीरों से निशाना लगाने के बाद स्कोर को 27-27 की बराबरी पर रखा। हालांकि, चौथे शॉट में एक तीर से सिर्फ 7 अंक हासिल करने के कारण भारतीय टीम पहले सेट में 2-0 से पीछे हो गई। भारत ने अगले सेट में दो बार 10 और चार बार 9 अंक पर निशाना साधते हुए शानदार वापसी की। हालांकि, चीनी ताइपे ने अपने दूसरे प्रयास में एक बार 8 अंक पर निशाना लगाने के बाद तीन शॉट 10 अंक पर लगाए और एक शॉट ग् पर लगाया। इस कारण चीनी ताइपे की टीम तीन अंकों की बढ़त को बरकरार रखने में कामयाब रही और मुकाबले का आधा समय बीतने तक 3-1 की बढ़त बनाए रखी।

कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स: धनलक्ष्मी सेकर को स्वर्ण, दुती चंद ने जीता कांस्य

Archery World Cup 2022 Paris : सेमीफाइनल में दी थी तुर्की को मात

इसके बाद एक कड़े मुकाबले में, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखीं और तीसरे सेट में दो सेट अंक दिए और मैच 5-1 से हार गईं। इससे पहले Archery World Cup 2022 सेमीफाइनल में, 13वीं वरीयता प्राप्त भारतीय तिकड़ी ने तुर्की को 5-3 से हराया था। वहीं, भारतीय टीम ने अंतिम आठ में ग्रेट ब्रिटेन को 6-0 से शिकस्त दी थी। भारतीय तिकड़ी ने पहले दौर में यूक्रेन को 5-1 से हराया था।

Ranji Trophy 2022: मध्य प्रदेश ने जीता अपना पहला खिताब, फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया

व्यक्तिगत स्पर्धा में भी मिली हार

हालांकि, भारतीय रिकर्व तीरंदाजों को पेरिस में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में निराशा ही हाथ लगी। पिछले सितंबर में विश्व कप फाइनल में चौथे स्थान पर रहने के बाद टोक्यो ओलंपियन और पूर्व विश्व नंबर 1 रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय आउटडोर टूर्नामेंट था। वर्तमान में दुनिया में तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका कुमारी, टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय ट्रायल भी हार गईं थीं। राष्ट्रीय ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के कारण, उन्हें इस साल आयोजित हुए पिछले दो तीरंदाजी विश्व कप में जगह नहीं मिली थी।

IND vs IRE 1st T-20: हार्दिक की कप्तानी में पहला मैच जीती टीम India, आयरलैंड को 7 विकेट से हराया

पेरिस में जीते एक गोल्ड सहित 3 पदक

Archery World Cup 2022 में स्टेज 3 तीरंदाजी विश्व कप में भारत का यह तीसरा पदक था। इससे पहले शनिवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा ने ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। दुनिया में तीसरे नंबर की कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया था। तीरंदाजी विश्व कप 2022 के पदक तालिका में भारत अब 4 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरिया 6 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर है, जबकि ग्रेट ब्रिटेन 4 स्वर्ण पदक, 2 रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version