Home sports Archery Asia Cup 2022: टॉप पर भारत, 5 गोल्ड सहित 10 पदक...

Archery Asia Cup 2022: टॉप पर भारत, 5 गोल्ड सहित 10 पदक जीते

0
Archery Asia Cup 2022 India on top, won 10 medals including 5 gold

नई दिल्ली। Archery Asia Cup 2022: शारजाह में 20 से 25 दिसंबर तक आयोजित एशिया कप 2022 (Archery Asia Cup 2022) स्टेज-3 तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस कॉन्टिनेंटल मीट में भारतीय तीरंदाजों ने पांच स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल 10 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष पर रहे। तीरंदाज़ी एशिया कप 2022 स्टेज 3 में भारत के 10 में से 7 पदक कंपाउंड तीरंदाज़ों ने जीते।

भारतीय तीरंदाज प्रगति ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के फ़ाइनल में हमवतन अदिति गोपीचंद स्वामी को 144-142 से हराकर गोल्ड जीता। इस तरह इस स्पर्धा के तीनों पदकों पर टीम इंडिया का कब्जा रहा। इस स्पर्धा का कांस्य पदक परनीत कौर ने जीता। परनीत को सेमीफाइनल में अदिति गोपीचंद ने शिकस्त दी। इससे पहले परनीत ने क्वार्टरफ़ाइनल में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त ओह योह्युन को शिकस्त दी। कांस्य पदक मुकाबले में उन्होंने एक अन्य कोरियाई, सेंग्योन हान को 146-145 से मात दी।

कंपाउंड टीम इवेंट के दोनों गोल्ड भी भारत के नाम

भारतीय तीरंदाजों ने Archery Asia Cup 2022 कंपाउंड टीम इवेंट का भी गोल्ड अपने नाम किया। प्रगति, अदिति और ऐश्वर्या शर्मा की तिकड़ी ने फाइनल मुकाबले के रोमांचक शूटआउट में दक्षिण कोरिया को शिकस्त दी। इसी तरह भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड मैडल अपने नाम किया। प्रियांश, ओजस प्रवीण देवतले और मानव गणेशराव जाधो की भारतीय टीम ने कोरियाई टीम को 230-224 से हराकर इस स्पर्धा का गोल्ड मैडल जीता।

रिकर्व आर्चरी का गोल्ड भी भारत के नाम

रिकर्व तीरंदाज़ी में, पुरुषों की श्रेणी में पार्थ सुशांत सालुंके ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। युवा तीरंदाज़ सुशांत ने ईरान में भी इस इवेंट के स्टेज 2 में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था। Archery Asia Cup 2022 सेमीफ़ाइनल में गोल्ड मैडलिस्ट कज़ाखिस्तान के तीरंदाज़ इलफ़त अब्दुल्लिन ने उन्हें 6-4 से मात दी। हालांकि कांस्य पदक मैच में उन्होंने कोरिया के मिनसेंग कांग को 7-3 से हराकर पदक अपने नाम किया।

National Boxing Championships: निकहत-लवलीना ने जीते गोल्ड, टीमों में रेलवे अव्वल

Archery Asia Cup 2022 स्टेज 3 शारजाह में भारत के पदक विजेता

महिला टीम कंपाउंड- प्रगति, अदिति गोपीचंद स्वामी, ऐश्वर्या शर्मा- गोल्ड

पुरुष टीम कंपाउंड- प्रियांश, ओजस प्रवीण देवतले, मानव गणेशराव जाधव- गोल्ड

पुरुषों का व्यक्तिगत कंपाउंड- प्रियांश – गोल्ड; ओजस प्रवीण देवतले – सिल्वर

महिलाओं का व्यक्तिगत कंपाउंड- प्रगति – गोल्ड; अदिति गोपीचंद – सिल्वर; परनीत कौर – ब्रॉन्ज

पुरुष टीम रिकर्व- मृणाल चौहान, आकाश, पार्थ सुशांत सालुंके- गोल्ड

मिश्रित टीम रिकर्व- पार्थ सुशांत सालुंके, तिशा पुनिया – सिल्वर

पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व- पार्थ सुशांत सालुंके – ब्रॉन्ज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version