Hockey Asia Cup का चौथा दिन, आज कजाकिस्तान से होगा अजेय भारत का मुकाबला

688
Advertisement

राजगीर। Hockey Asia Cup: हीरो एशिया कप हॉकी 2025 लीग चरण के अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आज राजगीर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चार रोमांचक मैच होंगे। इस दिन एशियाई हॉकी की दिग्गज और उभरती टीमें अपनी ताकत दिखाएंगी। खासतौर पर भारतीय टीम का कजाकिस्तान के खिलाफ अंतिम लीग मैच दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण रहेगा। यह मुकाबला भारतीय टीम की आगे की राह तय करेगा, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह और बढ़ गया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की नेतृत्व में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा है। जापान को हराकर भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है और आज कजाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगा।

लगातार हार से जूझ रही है कजाकिस्तान की टीम

रेसलर Sarita Mor ने रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान

कजाकिस्तान की टीम Hockey Asia Cup में लगातार हार से जूझ रही है। चीन और जापान से शिकस्त के बाद उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। हालांकि, भारत के खिलाफ मैच में वे अपनी साख बचाने की पूरी कोशिश करेंगे। कजाकिस्तान टीम शुरुआत में आक्रामक होती है, लेकिन जल्दी दबाव में आ जाती है, जिससे विपक्षी टीमों को फायदा मिला है। तीसरे दिन रविवार को चीन ने कजाकिस्तान को 13-1 से हराया। वहीं दिन का मुख्य आकर्षण भारत और जापान का मुकाबला था, जिसमें भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन से 3-2 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

कजाकिस्तान में मिलेगा भारतीय पहलवानों को Tokyo OLympic का टिकट

Hockey Asia Cup : भारत ने जापान को 3-2 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल

आज खेले जाएंगे चार रोमांचक मुकाबले

Hockey Asia Cup के कार्यक्रम के मुताबिक दिन का पहला मैच दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा, जिसमें बांग्लादेश और कोरिया आमने-सामने होंगे। इसके बाद 3.30 बजे मलेशिया बनाम चीनी ताइपे का मुकाबला होगा। शाम को 5.30 बजे चीन और जापान की टीमें भिड़ेंगी, जबकि दिन का अंतिम मुकाबला 7.30 बजे से भारत और कजाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। राजगीर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आज के ये मैच बेहद रोमांचक होंगे। रविवार को भी राजगीर स्टेडियम में हजारों दर्शक पहुंचे थे, जिन्होंने हर गोल पर जोरदार तालियां और नारे लगाकर टीम का उत्साह बढ़ाया।

https://fitsportsindia.com/sports/tennis/wimbledon-2023-tsitsipas-and-alcaraz-reach-round-16-rybakina-in-pre-quarterfinals-for-the-second-consecutive-year-latest-sports-news-in-hindi/

Share this…