Asia Cup Hockey : हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, फैंस को मिलेगी पूरे टूर्नामेंट में फ्री एंट्री

836
Advertisement

नई दिल्ली। Asia Cup Hockey : बिहार के राजगीर में होने वाले हॉकी महाकुंभ को लेकर हॉकी इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। हीरो मेन्स एशिया कप राजगीर 2025 के सभी मैचों में दर्शकों के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Asia Cup Hockey में एशिया की 8 शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, जापान, चीन, कज़ाख़स्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे इनमें शामिल हैं। यह टूर्नामेंट FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर के तौर पर भी खेला जाएगा, जिससे हर मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।

Individual Wrestling World Cup: आज से चुनौती पेश करेंगे भारतीय पहलवान

Asia Cup Hockey 2025 : भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को कमान

हॉकी इंडिया का ऐतिहासिक कदम

हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा,

“राजगीर में Asia Cup Hockey की मेज़बानी भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक पल है। हम चाहते हैं कि हर फैन इस सफर का हिस्सा बने। टिकट फ्री रखने का मकसद है कि परिवार, छात्र और युवा खिलाड़ी विश्व स्तरीय हॉकी का अनुभव ले सकें।”

वहीं हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा,

“हम बेहद उत्साहित हैं कि एशिया कप के सभी मैचों में मुफ्त एंट्री दी जा रही है। राजगीर के लोग हॉकी के प्रति जो जुनून दिखा रहे हैं, वह शानदार है। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम भरेंगे और माहौल को जोशीला बनाएंगे। हमारा उद्देश्य है पूरे भारत में हॉकी संस्कृति को मज़बूत करना।”

भारत का शेड्यूल (पूल-ए)

  • 29 अगस्त – भारत बनाम चीन

  • 31 अगस्त – भारत बनाम जापान

  • 1 सितंबर – भारत बनाम कज़ाख़स्तान

Asian Shooting Championship : सिफ्ट कौर ने दिलाए भारत को दो गोल्ड, खाते में कुल 19 मेडल

2017 में जीता था पिछला खिताब

नेशनल फ्री स्टाइल Wrestling चैंपियनशिप आज से, नरसिंह यादव भी दिखाएंगे दम

मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और एशिया की नंबर एक टीम भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप का खिताब जीता था। तब उसने फाइनल में मलयेशिया को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम 2022 में जकार्ता में खेले गए Asia Cup Hockey में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। फैंस अभी से Ticketgenie के वेब पोर्टल पर जाकर अपने फ्री पास क्लेम कर सकते हैं।

Share this…