Asia Cup Hockey का आज होगा आगाज, पहले मुकाबले में चीन से भिड़ेगा भारत

571
Asia Cup Hockey starting today, Rajgir ready for hockey's grand event, latest sports update
Advertisement

पटना। Asia Cup Hockey: बिहार के राजगीर में आज से हीरो पुरुष एशिया कप हॉकी-2025 का आगाज होगा। यह टूर्नामेंट मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शुरू हुआ। एशिया के 8 टॉप हॉकी देश भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में सभी मैच खेले जाएंगे। एतिहासिक नगरी राजगीर के विभिन्न होटलों में विदेशी और अन्य टीमों के लिए ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। भारतीय टीम खेल परिसर में ही ठहरेगी। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा।

हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी है एशिया कप

Asia Cup Hockey: टॉप- 4 में भारत का मुकाबला आज जापान से

इस Asia Cup Hockey का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह 2026 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी है। पिछले 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने 5 बार खिताब जीता। वहीं भारत ने 2003, 2007 और 2017 में तीन बार यह खिताब जीता है। पाकिस्तान ने भी 1982, 1985 और 1989 में तीन बार खिताब अपने नाम किया। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि राजगीर में होने वाले सभी मैचों में प्रवेश नि:शुल्क होगा। हॉकी फैंस हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर अपने टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्चुअल टिकट मिलेगा। इसका उद्देश्य है कि लोग बिना किसी खर्च के विश्वस्तरीय हॉकी का आनंद ले सकें और खेल को ज्यादा लोकप्रिय बनाया जा सके।

Diamond League Final में फिर चूके नीरज चोपड़ा, करना पड़ा दूसरे स्थान से संतोष

होंगे कुल 24 मैच, आज भारत का मुकाबला चीन से

टूर्नामेंट में कुल 24 मैच होंगे। पहले दिन यानी आज 4 मैच खेले जाएंगे। भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच चीन के खिलाफ होगा, उसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाखस्तान के खिलाफ मैच खेला जाएगा। पूल-बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं। उद्घाटन मैच मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे के बीच होगा। हॉकी के संदेश को देशभर में फैलाने के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाली गई थी, जो आज राजगीर पहुंचेगी। बिहार के लिए यह पहली बार है जब पुरुष Asia Cup Hockey का आयोजन हो रहा है।

Share this…