Home sports Football UEFA Nations League: स्पेन ने थामा इटली का अजेय अभियान

UEFA Nations League: स्पेन ने थामा इटली का अजेय अभियान

0

नई दिल्ली। इटली का रिकॉर्ड 37 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान स्पेन ने रोक दिया। फेरान टोरेस के पहले हाफ में दागे गए दो गोल से स्पेन ने यूरोपियन चैंपियन को 2-1 से शिकस्त देकर नेशंस लीग (UEFA Nations League)के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही स्पेन ने इटली के हाथों यूरो कप के सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

IPL 2021: अभी Orange Cap केएल राहुल पास, लेकिन उनसे छिन सकती है यह कैप !!

इटली की अपने घर में 22 साल में पहली हार

यही नहीं यह इटली के घर में पिछले 22 वर्षों (1999 के बाद) में पहली हार है। इटली को तीन साल बाद पहली हार मिली है। इससे पहले सितंबर 2018 में पुर्तगाल ने उसे पराजित किया था। इटली ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में लगातार 37 मैचों में अजेय रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

खिलाड़ी अपने परिवार के साथ T20 world cup का बन सकते हैं हिस्सा

टोरेस ने सन 2020 के बाद स्पेन के लिए 11 गोल किए  

टोरेस ने 17वें और 45+2वें मिनट में गोल किए। इटली के लिए एकमात्र गोल पेलेर्गिनी ने 83वें मिनट में किया। टोरेस एक सितंबर 2020 के बाद स्पेन के लिए 11 गोल कर चुके हैं। यह किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा गोल हैं। अन्य कोई भी खिलाड़ी पांच से ज्यादा गोल नहीं कर सका है। खिताब के लिए स्पेन का सामना बेल्जियम या फ्रांस से होगा।

इंग्लैंड को झटका, Ashes से बाहर हुए Ben Stokes !!

गावी बने सबसे युवा खिलाड़ी 

गावी (17 साल, दो महीने) स्पेन की ओर से खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने नगेल जुबिएता (17 साल, 9 महीने) का 85 साल (1936) पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

श्रीलंका ने भारत को गोलरहित ड्रॉ पर रोका 

भारतीय फुटबॉल टीम का सैफ चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सात बार के चैंपियन भारत को 205वें नंबर की श्रीलंकाई टीम ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। यह सुनील छेत्री एंड कंपनी का लगातार दूसरा ड्रॉ है। पहले मुकाबले में उसे दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बांग्लादेश ने एक-एक की बराबरी पर रोक दिया था। विश्व की 107वें नंबर की भारतीय टीम ने मिले मौकों को नहीं भुना पाने की कीमत चुकाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version