Home sports Football Football World Cup में झंडे और राष्ट्रगान का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा...

Football World Cup में झंडे और राष्ट्रगान का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा रूस

0
Football.

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का प्रभाव दुनिया पर पड़ रहा है। इस जंग का असर खेल जगत पर भी दिखाई दे रहा है। कई देशों ने अपनी-अपनी टीमों को रूस में या उसके खिलाफ खेलने से रोक दिया है। अब फुटबॉल वर्ल्डकप (Football World Cup) को लेकर रूस को बड़ा झटका लगा है। FIFA की ओर से रूस पर पहले वर्ल्डकप खेलने से बैन लगाया गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ बदलाव किया गया।

PSL खिताब जीतकर Shaheen Afridi ने बनाया विश्व​ रिकॉर्ड

रूस पर लगाया यह प्रतिबंध

FIFA के अनुसार, रूस के खिलाड़ी वर्ल्डकप में हिस्सा तो ले सकते हैं लेकिन वह अपने देश का झंडा और राष्ट्रगान का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। रूस की टीम यदि वर्ल्डकप में हिस्सा लेना चाहती है तो वह रशियन फुटबॉल यूनियन (RFU) के नाम से ले सकती है।

IPL 2022: फ्रेंचाइजी का आधिकारिक ऐलान, मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान

…तो वल्र्डकप से रूस को किया जा सकता है बाहर 

FIFA ने अपने बयान में कहा है कि वह लगातार दुनिया के अलग-अलग संगठनों से बात कर रहा है और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। साथ ही यदि हालात आने वाले वक्त में सुधरते नहीं हैं, तो फिर रूस को वर्ल्डकप से भी बाहर किया जा सकता है।

International Hockey में भारतीय गोलकीपर PR Sreejesh की बड़ी उपलब्धि

चैम्पियंस लीग 2022 का फाइनल फ्रांस में होगा

बता कि रूस द्वारा यूक्रेन में हमला किया गया और अब इस एक्शन को तीन दिन से ज्यादा हो गया है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में कई लोगों की जान चली गई है, हजारों लोग देश छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। रूस पर पहले ही काफी एक्शन लिया जा चुका है। UEFA द्वारारूस के सेंट पीटर्सबर्ग से चैम्पियंस लीग 2022 का फाइनल छीन लिया गया है। अब ये फाइनल फ्रांस में होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version