Home Cricket Ipl IPL 2022: फ्रेंचाइजी का आधिकारिक ऐलान, मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के...

IPL 2022: फ्रेंचाइजी का आधिकारिक ऐलान, मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान

0

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए अपना नया कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मयंक 2018 से पंजाब किंग्स (PBKS) के ​लिए खेल रहे हैं। केएल राहुल जब टीम के कप्तान थे तब कुछ मैचों में उनकी गैरमौजूदगी में मयंक ने पंजाब की कप्तानी भी की थी। 2021 के बाद पंजाब ने मयंक को 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। पंजाब किंग्स ने एक बयान में कहा, ‘मयंक 2018 से पंजाब किंग्स का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टीम के उप-कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली है और पिछले सीजन में टीम की कप्तानी भी की है।’

International Hockey में भारतीय गोलकीपर PR Sreejesh की बड़ी उपलब्धि

2018 से पंजाब किंग्स का हिस्सा है मयंक 

IPL 2022 में कप्तानी की नई भूमिका मिलने के बाद मयंक अग्रवाल ने कहा, ‘मैं 2018 से पंजाब किंग्स का हिस्सा हूं और मुझे इस शानदार टीम का प्रतिनि​धित्व करने पर बेहद गर्व है। मुझे खुशी है कि मुझे इस टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला। मैं पूरी ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। लेकिन साथ ही, मुझे विश्वास है कि इस सीजन में हमारे पास मौजूद प्रतिभा खिलाड़ियों आने से मेरा काम आसान हो जाएगा।’

FIH Pro League : स्पेन ने भारत को 4-3 से हराया

पंजाब ने इस साल के लिए शिखर धवन को खऱीदा

पंजाब किंग्स ने हाल में हुई आईपीएल 2022 नीलामी (IPL 2022 Auction) में शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ी को खरीदा था और उन्हें कप्तान बनाने की भी चर्चा थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने अब मयंक के हाथों में टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है।

World Archery Para Championships : pooja jatyan ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

IPL में मयंक का शानदार प्रदर्शन 

मयंक ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में 800 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2021 में 12 मैचों में 441 रन बनाए थे, जिसमें उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज था। वहीं, 2020 में उन्होंने 11 मैचों में 424 रन बनाए थे और एक शतक तथा दो अर्धशतक ठोके थे। पंजाब किंग्स ने इस बार मयंक अग्रवाल के अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रिटेन किया था। टीम ने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है और मयंक की अगुआई में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version