Euro Cup: बेल्जियम ने रूस को 3-0 से हराया, Romelu Lukaku का जलवा

1299
Advertisement

Euro Cup: स्टार स्ट्राइकर Romelu Lukaku ने दागे दो गोल

नई दिल्ली। Euro Cup में खिताब की प्रबल दावेदार बेल्जियम ने रूस को 3-0 से हरा दिया। सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू (Romelu Lukaku) ने 10वें और 89वें मिनट में दो गोल दागे। वहीं, थॉमस मुनिए ने 34वें मिनट में गोल किया। इसके साथ ही लुकाकू के दूसरे गोल में मुनिए का असिस्ट भी रहा।

मुनिए सब्सटिट्यूट के तौर पर पहले हाफ में गोल करने वाले यूरो कप टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन गए। मुनिए बेल्जियम की टीम के लिए एक शानदार हथियार रहे हैं। अपने पिछले 5 मैचों में वे 5 गोल में किसी ने किसी तरह से शामिल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 गोल दागा है और 3 असिस्ट किया है।

बेल्जियम के स्टार प्लेयर एडेन हैजार्ड 72वें मिनट में सब्सटिट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे। हैजार्ड की टीम की रूस पर यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले रेड डेविल (बेल्जियम) ने रूस को नवंबर 2019 में 4-1 और मार्च 2019 में 3-1 से हराया था। यह बेल्जियम की पिछले 6 मैच में रूस पर 5वीं जीत भी रही। 1 मैच ड्रॉ रहा। रूस अपने होम ग्राउंड यानी सेंट पीटर्सबर्ग में पिछले 17 मैच में तीसरी बार एक भी गोल नहीं कर सकी।

लुकाकू (Romelu Lukaku) का रिकॉर्ड

लुकाकू (Romelu Lukaku) बेल्जियम के लिए लगातार 2 यूरो कप टूर्नामेंट में गोल करने वाले दूसरे प्लेयर बन गए। लुकाकू ने 2016 यूरो कप में भी गोल दागा था। इससे पहले यह रिकॉर्ड जान स्यूलिमांस के नाम था। उन्होंने बेल्जियम के लिए 1980 और 1984 यूरो कप में गोल दागे थे। लुकाकू (Romelu Lukaku) ने बेल्जियम के लिए पिछले 15 मैचों में 20 गोल दागे हैं। लुकाकू ने बेल्जियम के लिए कुल 94 मैच में 62 इंटरनेशनल गोल दाग चुके हैं।

बेल्जियम की ओपनिंग मैच में तीसरी जीत

बेल्जियम की यह छठे यूरो कप ओपनिंग मैच में तीसरी जीत है। वहीं, रूस की टीम 12 यूरो कप ओपनिंग मैच में से सिर्फ 3 जीत पाई है। मैच में एक और दिलचस्प बात यह रही कि रूस इस मैच में 4 डिफेंडर्स के साथ मैदान पर उतरा था। पिछली बार डेढ़ साल पहले जब रूस की टीम बेल्जियम से भिड़ी थी, तब भी टीम ने इतने ही डिफेंडर्स खिलाए थे। मैच को बेल्जियम ने 4-1 से अपने नाम किया था। बेल्जियम टीम रूस के खिलाफ पिछले 4 मैच में 13 गोल दाग चुकी है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply