Home sports Football Euro Cup 2020: 11 साल बाद चेक गणराज्य ने स्कॉटलैंड को...

Euro Cup 2020: 11 साल बाद चेक गणराज्य ने स्कॉटलैंड को हराया

0

नई दिल्ली। पैट्रिक चिक के दस मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत चेक गणराज्य ने यूरोपियन चैंपियनशिप (Euro Cup 2020) में स्कॉटलैंड को 2-0 से मातदेकर शानदार जीत के साथ शुरुआत की। पैट्रिक ने अपना दूसरा गोल 49.7 गज की दूरी से दागा जो कि पिछले 41 वर्षों में सबसे दूरी से किया गया गोल है। इसे टूर्नामेंट का सबसे अद्भुत गोल कहा जा रहा है।

जानिए, WTC के भारत और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

41 सालों में पहली बार आधे मैदान से दाग गया गोल 
यह 1980 के बाद करीब आधे मैदान से दागा गया यह पहला गोल रहा। स्कॉटलैंड ने अपने हाफ में गेंद पर से नियंत्रण खो दिया और गेंद चेक गणराज्य के स्ट्राइकर पैट्रिक के पास चली गई। पैट्रिक ने देखा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के गोलकीपर डेविड मार्शल अपनी जगह नहीं है और वह लाइन से काफी दूर हैं। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहीं से बायें पांव से किक लगा दी जो लहराती हुई गेंद गोल पोस्ट में चली गई।

ICC का ऐलान, WTC खिताब जीतते ही विजेता टीम ट्रॉफी के साथ ले जाएगी इतने करोड़

23 साल बाद स्कॉटलैंड की टीम की वापसी फीकी रही

मार्शल ने पीछे मुड़कर दौड़ते हुए गेंद को गोल में जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इससे पहले पैट्रिक ने 42 मिनट में हेडर से गोल कर चेक गणराज्य का खाता खोला। चेक गणराज्य की यह स्कॉटलैंड पर पिछले 11 वर्षों में पहली जीत है। इस दौरान दोनों ने चार मैच खेले जिसमें चेक गणराज्य को तीन में हार मिली और एक ड्रॉ रहा। उसने पिछली बार उसे अक्टूबर 2010 में मात दी थी। स्कॉटलैंड की टीम ने 23 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की जो निराशाजनक रही।

ICC Player of the Month: मुशफिकुर रहीम बने मई महीने का बेस्ट क्रिकेटर

15 साल बाद किसी चेक खिलाड़ी ने बड़े टूर्नामेंट के एक मैच में किए दो गोल

यूएफा के अनुसार यह 2004 के बाद सबसे लंबी दूरी से दागा गया गोल रहा। इससे पहले 2004 में जर्मनी के टॉर्स्टन फ्रिंग्स ने 38.6 की दूरी से गोल किया था। 15 साल बाद किसी चेक खिलाड़ी ने प्रमुख टूर्नामेंट के एक मैच में दो गोल किए। पैट्रिक से पहले 2006 में थॉमस रोस्किी ने 2006 विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की थी।मैच में कुल 12 फाउल हुए जो पिछले 41 वर्षों में सबसे कम हैं। दोनों टीमों ने एक बराबर छह-छह फाउल किए।

वोइचेक बने आत्मघाती गोल करने वाले पहले गोलकीपर 

पोलैंड को गोलकीपर वोइचेक का आत्मघाती गोल भारी पड़ा। मिलन स्क्रिनियार (69वें मिनट) और वोइचेक (18वें मिनट) के आत्मघाती गोल से स्लोवाकिया ने पोलैंड को 2-1 से पराजित किया। वोइचेक यूरो कप के इतिहास में अपने ही गोल पोस्ट में गोल करने वाले पहली गोलकीपर बन गए। अंतिम 28 मिनट में दस खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले पोलैंड के लिए एकमात्र गोल करोल लिनेट्टी ने 46वें मिनट में किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version