Home Cricket Ipl Virat Kohli का रिकाॅर्ड, टी20 में पूरे किए 9 हजार रन

Virat Kohli का रिकाॅर्ड, टी20 में पूरे किए 9 हजार रन

0
virat kohli completed 9 thousand runs in t20 latest sports news in hindi
Image Credit: Twitter/@RCBTweets

Virat Kohli टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

अभी विराट कोहली हैं IPL के टॉप स्कोरर

यूएई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान Virat Kohli आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 10 रन बनाकर 9 हजारी क्लब में शामिल हो गए। दरअसल, Virat Kohli टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से सिर्फ 10 रन दूर थे। सोमवार को विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हांसिल की।

Virat Kohli ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे। कोहली ने बैंगलोर के पहले तीन मैचों में 3, 1 और 14 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अबू धाबी में उन्होंने हाफ सेंचुरी बनाकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई थी। विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल करते ही 9000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

Virat Kohli के नाम 270 पारियों में 8990 रन

जानकारी के अनुसार 270 पारियों में Virat Kohli के नाम टी-20 क्रिकेट में 41.05 के औसत से 8990 रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.25 का है। उन्होंने पांच शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो क्रिस गेल इस सूची में सबसे आगे हैं। गेल के नाम 404 मुकाबलों में 13296 रन हैं। उसके बाद कायरन पोलार्ड 10370 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं। पोलार्ड ने कुल 517 मैच खेले हैं। शोएब मलिक 9926, ब्रैंडन मैकलम 9922, डेविड वॉर्नर 9451 और आरोन फिंच 9148 रन बनाकर इस लिस्ट में इसके बाद जगह बनाते हैं।

भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा IPL-13 से बाहर

IPL में 200 छक्के पूरे करने का भी मौका

इसके अलावा Virat Kohli आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के भी करीब पहुंच गए हैं। कोहली इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। उनके नाम आईपीएल में कुल 192 छक्के हैं। कोहली अगर 8 छक्के और लगा देते हैं तो वह IPL में 200 सिक्स लगाने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version