जडेजा के हवाई फायर, CSK ने बनाए 179 रन

1368
Image Credit: twitter/@IPL
Advertisement

स्लाॅग ओवर्स में रविंद्र जडेजा और अंबाती रायडू की 50 रनों की धुआधार साझेदारी

दिल्ली कैपिटल्स को CSK ने दिया 180 रनों का टारगेट

नई दिल्ली। आईपीएल-13 के 34वें मुकाबले में CSK ने जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 180 रनों का लक्ष्य दिया है। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। CSK के लिए डूप्लेसिस ने 58, वाटसन ने 36 रन बनाए। लेकिन अंतिम ओवर्स में रविंद्र जडेजा और रायडू की आतिशी पारियों ने सीएसके को फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया। रविंद्र जडेजा ने सिर्फ 13 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 33 रनों की और अंबाती रायडू ने 25 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली।

इस पारी के दौरान ही रायडू ने IPL में अपने 3500 रन का आंकड़ा भी छू लिया। दिल्ली के लिए उसके गेंदबाजों ने आज फिर शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके के बल्लेबाजों को खुलकर हाथ नहीं चलाने दिए। कैगिसो रबाडा ने इस मैच में आईपीएल में अपने 50 विकेट का आंकड़ा पूरा किया। आखिरी दो ओवर्स में CSK के लिए रविंद्र जडेजा और रायडू ने 12 गेंदों पर 32 रन बनाए। इस दौरान दोनों ने चेन्नई के लिए 21 गेंदों पर धुंआधार 50 रनों की साझेदारी पूरी की।

अंतिम 12 गेंदों का रोमांच
18.1 – रबाडा के आखिरी ओवर की पहली गेंद वाइड थी, 1 रन मिला।
18.1 – पहली गेंद पर रायडू ने फिर 1 रन लिया।
18.2 – दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने 1 रन लिया। इसी के साथ चेन्नई के 150 रनों का आंकड़ा पूरा।
18.3 – तीसरी गेंद पर रायडू ने छक्का मारा
18.4 – चैथी गेंद पर रायडू रन नहीं बना पाए।
18.5 – पांचवी गेंद पर रायडू ने एक रन लिया।
18.6 – आखिरी गेंद पर जडेजा ने फिर एक छक्का मारा

10 गेंदों में डीविलियर्स का RCB को जीत का तोहफा

19.1 – नोत्र्जे के ओवर की पहली गेंद पर रायडू ने 1 रन बनाया।
19.2 – दूसरी गेंद पर जडेजा ने कोई रन नहीं लिया।
19.3 – जडेजा ने शानदार छक्का लगाया।
19.4 – जडेजा ने लगातार दूसरी गेंद पर छक्का मारा।
19.5- पांचवी गेंद पर जडेजा ने 2 रन लिए।
19.6 – पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा ने 1 रन लिया।

CSK के लिए सैम करन को ओपनिंग में भेजने का फैसला आज सही साबित नहीं हुआ। सैम पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए तुषार देशपांडे को अपना विकेट दे बैठे। उस समय टीम का खाता भी खुल तक नहीं पाया था। लेकिन इसके बाद फाफ डूप्लेसिस का साथ देने मैदान पर उतरे शेन वाटसन।

वाटसन और डूप्लेसिस दोनों ने मिलकर CSK के लिए दूसरे विकेट के लिए 67 बॉल पर 87 रन की मजबूत साझेदारी निभाई। लेकिन दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के कारण ये जोड़ी चेन्नई की रन गति को नहीं बढ़ा सकी। ये साझेदारी टूटी 12वें ओवर में, जबकि शेन वॉटसन 36 रन बनाकर एनरिच नोर्तजे की बॉल पर बोल्ड हुए।

CSK में जाधव की वापसी

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। पीयूष चावला की जगह केदार जाधव को शामिल किया गया। वहीं, दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले मैच में चोटिल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर फिट हैं। वे मैच खेल रहे हैं।

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
धोनी ने CSK की प्लेइंग इलेवन में सैम करन, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो जैसे विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया। दिल्ली के कप्तान श्रेयस ने मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे को मौका दिया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply