Home Cricket World Cup 2023 में सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309...

World Cup 2023 में सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया

0
ICC Cricket World Cup 2023 Biggest win of World Cup, Australia beat Netherlands by 309 runs, Aus vs NED Live

नई दिल्ली। World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में बुधवार को सबसे बड़ी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड पर 309 रनों से रिकॉर्ड जीत हांसिल की। यह वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी टीम की रन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 257 रन का था। ऑस्ट्रेलिया ने ही 2015 में पर्थ में अफगानिस्तान को इस अंतर से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हिए 50 ओवर में 9 विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में महज 90 रनों पर सिमट गई। नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल (44 गेंद पर 106 रन) वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 40 गेंदों पर शतक जमाया। उनके अलावा डेविड वार्नर ( 93 गेंद पर 104 रन) ने भी सेंचुरी जमाई।

French Open Badminton: पीवी सिंधु दूसरे दौर में पहुंची, आज एक्शन में दिखेंगे लक्ष्य और श्रीकांत

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने फेल हुए डच बल्लेबाज

400 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम को ओपनर विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडॉउड ने तेज शुरूआत दी। लेकिन, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ये जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को मैक्स ओडॉउड (6) केे रूप में पहली सफलता दिलाई। इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम पर भारी दबाव देखा गया, जिसके चलते एक के बाद विकेट गिरते चले गए। टीम की ओर से ओपनर विक्रमजीत सिंह ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया। उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज कंगारूओं के सामने 15 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा ने घातक गेंदबाजी कराते हुए सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 2 विकेट तथा मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पेट कमिंस ने 1-1 सफलता प्राप्त की।

Asian Shooting Championship: सरबजोत ने साधा सटीक निशाना, पदक के साथ हासिल किया ओलंपिक कोटा

वॉर्नर ने जड़ा विश्व कप का दूसरा शतक

World Cup 2023 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को ओपनर मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने मिलकर आक्रामक शुरुआत देनी चाही। लेकिन, तेज शुरुआत देने के चक्कर में टीम ने सिर्फ 28 रन पर मिचेल मार्श (9) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीवन स्मिथ ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 118 गेंदों में 132 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। इस शतकीय साझेदारी को आर्यन दत्त ने तोड़ा।

स्मिथ 68 गेंदों में 71 रन बनाकर अर्यन की फिरकी में फंसे और वैन डेर मेर्वे के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद वॉर्नर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्नस लाबुशेन के साथ एक और अच्छी साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 84 रन जोड़े। इस साझेदारी को बास डी लीडे ने तोड़ा। उन्होंने 47 गेंदों में 62 रन बनाकर सेट हो चुके मार्नस लाबुशेन को आर्यन दत्त के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, वॉर्नर ने 93 गेंदों में 104 रन बनाकर World Cup 2023 में अपना दूसरा शतक जड़ा।

World Cup 2023: हार्दिक पांड्या की चोट पर बड़ा अपडेट, इंग्लैंड के खिलाफ खेलने पर भी संशय

वॉर्नर ने की सचिन की बराबरी

World Cup 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद वॉर्नर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। इस शतक के साथ वॉर्नर ने विश्व कप में अपने 6 शतक पूरे कर लिए। उन्होंने 23 मैचों की 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, सचिन को यहां तक पहुँचने में 44 पारियों का लंबा समय लगा था। वॉर्नर विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अब वे सिर्फ भारतीय कंप्तान रोहित शर्मा से पीछे हैं। जिन्होंने सिर्फ 19 पारियों में ही 7 शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

World Cup 2023: डिकॉक अब टॉप स्कोरर, रन बनाने में रोहित-विराट सबको पछाड़ा

मैक्सवेल ने जड़ा सबसे तेज शतक

वॉर्नर, स्मिथ और लाबुशेन की शानदार पारियों के बाद छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के गेंदबाजों को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने डच गेंदबाजों के सामने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी और टीम को 399 रन के विशाल स्कोर तक पहुँचाया। मैक्सवेल ने सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़कर विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम 49 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्करम ने World Cup 2023 में श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ा था। मैक्सवेल ने 9 चौंके और 8 छक्कों की मदद से सिर्फ 44 गेंदों में 106 रन की आतिशी पारी खेली।

World Cup 2023: द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को नीचे धकेला, अंकतालिका में बड़े फेरबदल

World Cup 2023 में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान),डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान-विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, लॉगन वान बीक, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version