Home Cricket World Cup 2023: द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को नीचे धकेला, अंकतालिका में...

World Cup 2023: द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को नीचे धकेला, अंकतालिका में बड़े फेरबदल

0
World Cup 2023 sa vs ban after big win south Africa reaches on 2nd spot in points table, semifinal scenario is clearing now

नई दिल्ली। World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को 149 रनों से शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल किया है। यह टूर्नामेंट में अफ्रीका की चौथी जीत रही, जिसके बाद वे न्यूजीलैंड को पछाड़ते हुए टेबल में दूसरे नंबर पर आ गए। वहीं हारने वाली बांग्लादेश सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर खिसक गई। मैच के बाद भले ही इंग्लैंड एक स्थान ऊपर आई, लेकिन अभी टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं है।

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, 149 रनों से रौंदा

रन रेट के मामले में द. अफ्रीका सबसे अव्वल

इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट 2.370 का हो गया है, जो मौजूदा वक्त में World Cup 2023 में किसी भी टीम से ज्यादा है। यहां तक कि नंबर वन पर मौजूद इंडिया भी रनरेट के मामले में अफ्रीका से काफी पीछे है। वहीं हार के बाद शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेश की सेमीफाइनल में जानें की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। यह टूर्नामेंट में बांग्लादेश की पांच मुकाबलों में चौथी हार रही। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर कोई भी टीम एलिमिनेट नहीं हुई है।

World Cup 2023: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को धूल चटाई, 8 विकेट से दी मात

अंकतालिका में टॉप-4 में हुए बड़े बदलाव

साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ टॉप-4 में बदलाव किया है। World Cup 2023 की अंकतालिका में टीम इंडिया 10 प्वाइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद है। वहीं साउथ अफ्रीका बेहतर नेट रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर आई गई है और दूसरे नंबर पर रहने वाली न्यूजीलैंड तीसरे पर खिसक गई है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.193 नेट रनरेट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।

Asian Shooting Championships 2023 आज से, ओलंपिक कोटा पर निशाने साधेंगे भारतीय शूटर्स

बाकी टीमों का ऐसा है हाल

बाकी टीमों पर नजर डाले तो पाकिस्तान टीम World Cup 2023 में 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.400 नेट रनरेट के साथ पांचवें, अफगानिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.969 नेट रनरेट के साथ छठे, नीदरलैंड्स 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.790 नेट रनरेट के साथ सातवें, श्रीलंका 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.048 नेट रनरेट के साथ आठवें, इंग्लैंड 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.248 नेट रनरेट के साथ नौवें और बांग्लादेश 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.253 नेट रनरेट के साथ सबसे आखिरी यानी सबसे 10वें नंबर पर मौजूद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version