Home Cricket World Cup 2023: डिकॉक अब टॉप स्कोरर, रन बनाने में रोहित-विराट सबको...

World Cup 2023: डिकॉक अब टॉप स्कोरर, रन बनाने में रोहित-विराट सबको पछाड़ा

0
World Cup 2023 sa vs ban after brilliant knock quinton de kock became top scorer of the tournament, surpasses every other batsmen

नई दिल्ली। World Cup 2023 में हर मैच रोमांचक होता जा रहा है और हर मैच नए रिकॉर्ड बना रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई बड़े रिकॉर्ड बन और टूट चुके हैं। इस विश्व कप में अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज खासकर भारत में शानदार खेल दिखा रहे हैं। 2023 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी शामिल हैं।

World Cup 2023: द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को नीचे धकेला, अंकतालिका में बड़े फेरबदल

वर्ल्ड कप में धमाल मचा रही दक्षिण अफ्रीका

World Cup 2023 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम ने एक बार 400 से ज्यादा, एक बार 399 और एक बार 382 रनों का स्कोर खड़ा किया है। मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 382 रन बना डाले। इस मैच में ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 174 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, 149 रनों से रौंदा

क्विंटन डिकॉक ने किंग कोहली का छोड़ा पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ 174 रनों की पारी खेलकर World Cup 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्विंटन डिकॉक ने शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। डिकॉक ने इस विश्व कप में 81.40 की औसत से सबसे ज्यादा 407 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 39 चौके और 15 छक्के निकले हैं। वहीं विराट कोहली के नाम 118.00 की औसत से 354 रन हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के तीन और भारत को दो खिलाड़ी शामिल हैं।

Asian Shooting Championships 2023 आज से, ओलंपिक कोटा पर निशाने साधेंगे भारतीय शूटर्स

World Cup 2023 में अब तक टॉप-10 बल्लेबाज

क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका): 407 रन

विराट कोहली (भारत): 354 रन

रोहित शर्मा (भारत): 311 रन

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान): 302 रन

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड): 290 रन

हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका): 288 रन

डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड): 268 रन

एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका): 265 रन

अब्दुल्ला शफीक (पाकिस्तान): 255 रन

डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड): 249 रन

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version