मुंबई। Women’s World Cup Final : भारत की महिला टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हराकर 47 साल के लंबे इंतजार के बाद खिताब पर कब्जा जमाया। भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता है। यह टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी भी है।
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🏆
Congratulations to #TeamIndia on winning their maiden ICC Women’s Cricket World Cup 🇮🇳
Take. A. Bow 🙌#WomenInBlue | #CWC25 | #Final | #INDvSA pic.twitter.com/rYIFjasxmc
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए। बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जिता नहीं सकीं। दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए।
ऐसे गिरे दक्षिण अफ्रीका के विकेट
– दक्षिण अफ्रीका को 51 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ताजमिन ब्रिट्स 23 रन बनाकर रन आउट हुईं। अमनजोत कौर ने शानदार थ्रो किया। उनके सटीक थ्रो से दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहला झटका लगा।
– 12वें ओवर में 62 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। श्री चरणी ने एनेके बॉश को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सकीं।
– 114 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी हैं। उन्होंने सुने लूस और वोल्वार्ट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। शेफाली ने लूस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 25 रन बना सकीं।
– 123 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। शेफाली वर्मा ने अपने दो ओवर में दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने सुने लूस के बाद अनुभवी मारीजाने कैप को आउट किया। कैप चार रन बना सकीं।
– 148 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने पारी के 30वें ओवर में सिनालो जाफ्ता को राधा के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सकीं।
– दक्षिण अफ्रीका को 209 के स्कोर पर 40वें ओवर में छठा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं।
– 220 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने वोल्वार्ट को अमनजोत कौर के हाथों कैच कराया। वोल्वार्ट ने 98 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली।
भारत ने दिया 299 रनों का लक्ष्य
भारत ने Women’s World Cup Final 2025 के फाइनल (IND W vs SA W Final) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। यह किसी भी विश्व कप फाइनल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही यह महिला वनडे विश्व कप इतिहास के फाइनल मुकाबलों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।
2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 356/5 रन बनाकर जो रिकॉर्ड बनाया था, वह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। भारत ने उस रिकॉर्ड के काफ़ी करीब पहुंचकर अपने खेल की ताकत साबित कर दी।
IND vs AUS : तीसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
टॉप 4 वर्ल्ड कप फाइनल स्कोर
| क्रमांक | टीम | स्कोर | वर्ष | विरोधी टीम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 356/5 | 2022 | इंग्लैंड |
| 2 | भारत | 298/7 | 2025 | दक्षिण अफ्रीका |
| 3 | इंग्लैंड | 285/10 | 2022 | ऑस्ट्रेलिया |
| 4 | ऑस्ट्रेलिया | 259/7 | 2013 | वेस्टइंडीज |
⚡ भारतीय बल्लेबाज़ों का दमदार प्रदर्शन
Women’s World Cup Final मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी लाइन-अप ने एक बार फिर अपनी मजबूती और गहराई साबित की। शेफाली वर्मा (87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। स्मृति मंधाना (45 रन) ने ठोस शुरुआत दी, जबकि ऋचा घोष (34 रन, 24 गेंद) ने अंत में तेज़ी से रन जुटाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर (20), जेमिमा रॉड्रिग्ज (24) और अमनजोत कौर (12) ने भी योगदान दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 350 के आंकड़े को पार कर लेगा, लेकिन मिडिल ऑर्डर में विकेट गिरने के कारण रनगति थोड़ी धीमी पड़ गई और टीम 300 के करीब रुक गई।
