Home sports Boxing CWG 2022: अमित पंघल ने भी जीता बॉक्सिंग में गोल्ड, भारत का...

CWG 2022: अमित पंघल ने भी जीता बॉक्सिंग में गोल्ड, भारत का 15वां स्वर्ण पदक

0
CWG 2022 Live Updates Gold Medal match men's Boxing Amit Panghal 51 kg weight category

बर्मिंघम। भारत के स्टार बॉक्सर अमित पंघल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मैडल जीत लिया है। पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में अमित पंघल ने इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। यह भारत का 15वां गोल्ड मैडल है। कुछ मिनट पहले ही महिला बॉक्सर नीतू ने भी भारत के लिए गोल्ड जीता था।

पहले राउंड की शुरूआत के साथ ही अमित शानदार लय में दिख रहे थे। उनके पंच और फुटवर्क का इंग्ल्ैंड के बॉक्सर के पास कोई जवाब नहीं था। अमित ने एकदम सटीक पंच लगाकर अंक बटोरे। दूसरे और तीसरे राउंड में भी अमित ने बढ़त बनाई और सर्वसम्मत निर्णय से गोल्ड अपने नाम किया।

CWG 2022: महिला हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया

नीतू ने दिलाया बॉक्सिंग का पहला गोल्ड

CWG 2022: बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को 10वें दिन के मुकाबले शुरू हो गए हैं। भारत को बॉक्सिंग का पहला गोल्ड मिल गया है। नीतू ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 5-0 से हराते हुए गोल्ड जीता है। यह गेम्स के मौजूदा सीजन में भारत का 14वां गोल्ड है। उसने मेडल टैली में मेडल्स की कुल संख्या 41 हो गई है। भारत के हिस्से 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज भी आए हैं।

दूसरी ओर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उसने हार्डलाइन मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। यह इन गेम्स में भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज है। उसने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) ही जीते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज 10वां दिन

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज 10वां दिन है। आज मुक्केबाजी, बैडमिंटन, क्रिकेट और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मैडल के लिए दांव लगाएंगे। शनिवार को 9वें दिन भारत के पहलवानों ने धमाका कर दिया। भारतीय पहलवानों ने छह पदक जीते, जिनमें 4 गोल्ड मैडल शामिल हैं। आज भारत के चार मुक्केबाज अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मैडल मैच खेलेंगे। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज टी20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में उतरेगी। हॉकी में भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जबकि इसके अलावा टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में भी पदक मिलने की उम्मीद है। भारत अब तक 40 पदक जीत चुका है, जिसमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। अब मुक्केबाजों के कमाल का इंतजार है।

CWG 2022: ये है भारत का 10वें दिन का शेड्यूल

हॉकी

न्यूजीलैंड बनाम भारत – महिला टीम कांस्य पदक मैच, दोपहर 1:30 बजे

बैडमिंटन

महिला एकल सेमीफाइनल, पीवी सिंधु बनाम जिया मिन येओ, दोपहर 2:20 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, जिया हेंग तेह बनाम लक्ष्य सेन, दोपहर 3:10 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, किदांबी श्रीकांत बनाम त्ज़े योंग एनजी, दोपहर 3:10 बजे

IND vs WI: टीम इंडिया को सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त, चौथे टी20 में इंडीज को 59 रन से हराया

एथलेटिक्स

पुरुष ट्रिपल लॉन्ग जंप फाइनल, अब्दुल्ला अबूबकर, एल्धोस पॉल, प्रवीण चित्रवेल, दोपहर 2:45 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल, अमित खत्री, संदीप कुमार, दोपहर 3:50 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल, शिल्पा रानी, अन्नू रानी, शाम 4:05 बजे
महिला 4×100 मीटर रिले फाइनल, भारतीय टीम, शाम 5:20 बजे
पुरुष भाला फेंक फाइनल, डीपी मनु, रोहित यादव, 8 अगस्त रात 12:10 बजे
पुरुषों की 4×400 मीटर रिले फाइनल, भारतीय टीम, 8 अगस्त रात 1:00 बजे

CWG 2022 Hockey के फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया, अब निशाने पर गोल्ड

CWG 2022: मुक्केबाजी

महिला 45-48 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, नीतू घंघास बनाम डेमी-जेड रेसटन, दोपहर 3:00 बजे
पुरुष 48-51 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, अमित पंघाल बनाम कियारन मैकडोनाल्ड, दोपहर 3:15 बजे
महिला 48-50 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, निकहत जरीन बनाम कार्ली मैकनौल, शाम 7:00 बजे
पुरुष 92 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, सागर अहलावत बनाम डेलीसियस ओरी, 8 अगस्त, रात 1:15 बजे

CWG 2022: नवीन, भाविना पटेल ने भी दिलाए भारत को गोल्ड, अब तक 40 मैडल, ये हैं 9वें दिन के पदकवीर

CWG 2022: टेबल टेनिस

महिला एकल कांस्य पदक मैच, श्रीजा अकुला बनाम यांग्जी लियू, दोपहर 3:35 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच, अचंता शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन बनाम ड्रिंकहॉल /पिचफोर्ड, शाम 6:15 बजे
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच, अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला, चूंग जावेन/लिन करेन, 8 अगस्त रात 12:15 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, अचंता शरथ कमल बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल सेमीफाइनल, साथियान ज्ञानसेकरन बनाम लियाम पिचफोर्ड

CWG 2022: P.V Sindhu सेमीफाइनल में पहुंची, आकर्षी कश्यप का सफर समाप्त

क्रिकेट

महिला टी20 स्वर्ण पदक मैच, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, रात 9:30 बजे

स्क्वैश

मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच, दीपिका पल्लीकल/ सौरव घोषाल बनाम लोब्बन डोना/पिल्ले कैमरून, राज 10:30 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version