Home sports CWG 2022 CWG 2022: महिला हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, पेनल्टी शूटआउट...

CWG 2022: महिला हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया

0
CWG 2022 Live Updates Bronze Medal match Women's Hockey India vs New Zealand latest updates

बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश को ब्रॉन्ज मैडल दिला दिया है। ब्रॉन्ज मैडल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूट ऑउट में 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। सेमीफाइनल में बेईमानी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करने वाली भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मैडल मैच में उसका बदला न्यूजीलैंड से लिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद आक्रामक हॉकी खेली और उसका नतीजा पोडियम फिनिश के रूप में हुआ। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा लेकिन पेनल्टी शूटआउट में भारत ने जीत दर्ज की।

पेनल्टी शूट आउट का रोमांच
– न्यूजीलैंड ने पहले प्रयास में अपना पहला गोल किया
– भारत का पहला प्रयास बेकार गया, न्यूजीलैंड 1-0 से आगे
– न्यूजीलैंड का दूसरा प्रयास विफल गया
– भारत ने दूसरे प्रयास में गोल किया, स्कोर 1-1 से बराबर
– न्यूजीलैंड का तीसरा प्रयास बेकार हुआ
– भारत ने तीसरे प्रयास में गोल किया, स्कोर 2-1 से भारत के पक्ष में
– न्यूजीलैंड का चौथा प्रयास भी असफल रहा
– भारत का चौथा प्रयास भी विफल, भारत अभी भी 2-1 से आगे
– न्यूजीलैंड का पांचवा प्रयास भी विफल और भारत 2-1 से जीता

मैच समाप्ति से महज 2 मिनट पहले लालरेमसियामी की गलती के कारण उन्हें यलो कार्ड दिखाया गया और मैदान से बाहर कर दिया गया। अब भारत को सिर्फ 9 खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा। वहीं इन आखिरी मिनिटों में न्यूजीलैंड ने अपना गोलकीपर बाहर कर दिया और पूरे 11 खिलाड़ियों के साथ भारत के हॉफ पर हमला किया। इस दबाव में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला और यहां फिर भारत की खिलाड़ी के फाउल के चलते पेनल्टी स्ट्रोक न्यूजीलैंड को मिला। मैच समाप्ति से 18 सेकंड पहले न्यूजीलैंड ने गोलकर मैच को निर्धारित समय में 1-1 पर समाप्त कर दिया।

पहला क्वार्टर (स्कोर 0-0)

टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत बड़े ही अक्रामक अंदाज में की। उसने पहले ही मिनट में गोल के लिए प्रयास किया। न्यूजीलैंड को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। यह मुकाबले में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन अटैक था। पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ।

CWG 2022: नवीन, भाविना पटेल ने भी दिलाए भारत को गोल्ड, अब तक 40 मैडल, ये हैं 9वें दिन के पदकवीर

दूसरे क्वार्टर में स्कोर 1-0

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने तेज-तर्रार हॉकी खेलनी शुरू की लेकिन न्यूजीलैंड की डिफेंस ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। इस बीच न्यूजीलैंड ने काउंटर अटैक पर भारत के हॉफ में सर्किल एंट्री भी ली लेकिन गोल करने से चूक गईं। ऐसा लग रहा था कि यह क्वार्टर भी गोल रहित ही रहेगा लेकिन इसी बीच क्वार्टर समाप्त होने से महज 1 मिनट पहले मैच के 29वें मिनट में भारत ने अटैक बनाया और सलीमा टेटे ने बैकहैंड से शानदार गोलकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि इस क्वार्टर में भी भारत को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला।

तीसरा क्वार्टर में भी स्कोर 1-0

तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू होते ही शुरूआती मिनिटों में तो बॉल पजेशन भारत के पास ही रहा लेकिन उसके बाद न्यूजीलैंड ने भारतीय हॉफ पर जबर्दस्त दबाव बनाया लेकिन गोल नहीं हो पाया। इसके बाद शर्मिला ने गोल करने के लिए अच्छा मूव बनाया था, लेकिन वह भी नाकाम रहीं। मैच में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर 35वें मिनट में मिला लेकिन न्यूजीलैंड की डिफेंस ने इसे विफल कर दिया। मैच के आखिरी मिनिटों में न्यूजीलैंड ने एक शानदार फीलड गोल किया लेकिन भारत के रिव्यू पर उसे फाउल करार दिया गया और स्कोर भारत के पक्ष में ही 1-0 रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version