CWG 2022: एथलेटिक्स में भारत की बल्ले-बल्ले, मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड-सिल्वर जीते, पैदल चाल-जैवलिन में ब्रॉन्ज

1097
Advertisement

बर्मिंघम। CWG 2022:  कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन एथलेटिक्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय एथलीट्स ने मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड-सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं 10 मीटर मेंस पैदल चाल और महिलाओं के जैवलिन थ्रो में भारत ने ब्रॉन्ज मैडल जीत लिए हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने CWG 2022 के ट्रिंपल जंप इवेंट में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला ने इस इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मैडल दोनों भारत की झोली में डाले। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय कर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, अब्दुल्ला अबूबकर ने 17.02 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मैडल जीता। हालांकि भारत ब्रॉन्ज मैडल भी जीत सकता था लेकिन प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर फिसल गए और ब्रॉन्ज मैडल सिर्फ 0.03 मीटर से चूक गए।

इस इवेंट की खास बात यह रही कि एल्डहॉस पॉल ने गोल्ड मैडल जीतने के लिए 17 मीटर से अधिक की दूरी तय की। यह पॉल का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तो है ही, साथ ही वो ट्रिंपल जंप में 17 मीटर की दूरी तय करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

CWG 2022: नीतू ने दिलाया बॉक्सिंग का पहला गोल्ड, हॉकी में ब्रॉन्ज जीता

10,000 मीटर पैदल चाल में संदीप को ब्रॉन्ज

एथलेटिक्स में कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के 10वें दिन तीसरा पदक पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में मिला। भारतीय एथलीट संदीप ने इस इवेंट में ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया। संदीप ने 38ः42.33 मिनट में अपनी रेस पूरी की। जबकि कनाडा के इवांस ने 38.37.36 मिनट का समय निकाल कर इस इवेंट का गोल्ड मैडल जीता।

CWG 2022: अन्नू रानी को जैवलिन में ब्रॉन्ज

एथलेटिक्स में एक और पदक जैवलिन थ्रो में आया। अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मैडल जीत लिया है। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ने 64 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारत अब तक 47 पदक जीत चुका है। इसमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply