बेंगलुरू। नीरज चोपड़ा ने पहले एनसी क्लासिक 2025 इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 86.18 मीटर की दूरी तक जेवलिन फेंका। जो पूरे इवेंट की सर्वाधिक दूरी रही। इसी के साथ नीरज ने गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। इवेंट के दौरान काफी तेज हवाएं चल रही थीं, इस कारण एथलीट्स को जेवलिन थ्रो करने में परेशानी हो रही थी लेकिन नीरज के सामने ये तेज हवाएं भी बौनी साबित हुईं।
केन्या के जूलियस येगो ने चौथे प्रयास में 84.51 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 80.10 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।
𝐍𝐄𝐄𝐑𝐀𝐉 𝐂𝐇𝐎𝐏𝐑𝐀🥇
On his soil.
In front of his people.
Neeraj Chopra wins it – for India. 🇮🇳
The flag flies highest when he throws.#NeerajChopraClassic #JavelinThrow pic.twitter.com/e3m1VIVFgR— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) July 5, 2025
क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज टॉप पर, 86.18 मीटर दूरी नापी
Neeraj Chopra ने पहले थ्रो में दूरी तो 80 मीटर से अधिक नापी लेकिन फाउल होने के कारण इसे अप्रूव नहीं किया गया। दूसरे शो में नीरज ने पूरा दमखम दिखाया और 82.99 मीटर की दूरी पर जेवलिन थ्रो किया और क्वालिफिकेशन लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। तीसरे थ्रो में नीरज ने और भी आगे जेवलिन फेंका और 86.18 मीटर की दूरी के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में पहला स्थान बरकरार रखा।
🎯 Round 1 done.
Julius Yego leads with a throw of 79.97m.
Game. On. 🔥📺 Catch all the live action NOW on Star Sports and JioHostar.#NeerajChopraClassic #JavelinThrow pic.twitter.com/PD78kOkTU8
— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) July 5, 2025
NC Classic 2025 : पहला प्रयास
- रोहित यादव ने पहले प्रयास में 77.11 मीटर भाला फेंका।
- साहिल सिलवाल ने पहले प्रयास में 77.48 मीटर थ्रो किया।
- थॉमस रोहलर ने पहले प्रयास में 75.85 मीटर थ्रो किया।
- मार्टिन कोनेकनी ने फाउल किया।
- यशवीर सिंह ने भी थ्रो किया।
- जूलियस येगो ने 79.97 मीटर दूर भाला फेंका।
- सचिन यादव ने पहले प्रयास में फाउल किया।
- Neeraj Chopra ने फाउल किया।
- साइप्रियन मिर्जिग्लोड ने फाउल किया।
FIFA Club World Cup : पाल्मेरास के आत्मघाती गोल से क्लब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में चेल्सी
NC Classic 2025 : दूसरा प्रयास
- साहिल सिलवाल ने दूसरे प्रयास में 75.55 मीटर दूर थ्रो किया।
- रोहित यादव ने 75.28 मीटर थ्रो किया।
- मार्टिन कोनेकनी ने 71.99 मीटर थ्रो किया।
- थॉमस रोहलर ने फाउल किया।
- यशवीर सिंह ने 76.20 मीटर थ्रो किया।
- जूलियस येगो ने 80.07 मीटर थ्रो किया।
- सचिन यादव ने 77.30 मीटर थ्रो किया।
- रुमेश पथिरागे ने 81.90 मीटर थ्रो किया।
- साइप्रियन मिर्जिग्लोड ने 78.46 मीटर थ्रो किया।
- लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने
- कर्टिस थॉम्पसन ने 77.24 थ्रो किया।
- Neeraj Chopra ने 82.99 मीटर थ्रो किया।
𝗜𝗧’𝗦 𝗛𝗘𝗔𝗧𝗜𝗡𝗚 𝗨𝗣 🔥
Neeraj comes in clutch at the end of Round 3 with a massive throw of 𝟖𝟔.𝟏𝟖 𝐌
📺 Catch all the live action NOW on Star Sports and JioHostar.#NeerajChopraClassic #JavelinThrow pic.twitter.com/IE3amv9ujs
— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) July 5, 2025
NC Classic 2025 : तीसरा प्रयास
- साहिल यादव – फाउल
- रोहित यादव- फाउल
- मार्टिन कोनेकनी- फाउल
- थॉमस रोहलर- फाउल
- यशवीर सिंह- 79.65 मीटर
- जूलियस येगो- 79.73 मीटर
- सचिन यादव- 82.33 मीटर
- रुमेश पथिरागे- 84.34 मीटर
- साइप्रियन मिर्जिग्लोड- 79.04 मीटर
- लुइज मौरिसियो दा सिल्वा- फाउल
- कर्टिस थॉम्पसन- 80.84 मीटर
- Neeraj Chopra– 86.18 मीटर
Round 5 done.
Neeraj stands tall at 84.07m.
Just one throw left – everything still to play for. 💥📺 Catch all the live action NOW on Star Sports and JioHostar.#NeerajChopraClassic #JavelinThrow pic.twitter.com/X8G3KNwvt6
— Neeraj Chopra Classic (@nc_classic) July 5, 2025
चौथा प्रयास
- साइप्रियन मिर्जिग्लोड- फाउल
- यशवीर सिंह- फाउल
- जूलियस येगो- 84.51
- लुइज मौरिसियो दा सिल्वा- फाउल
- कर्टिस थॉम्पसन- फाउल
- सचिन यादव- फाउल
- रुमेश पथिरागे- फाउल
- Neeraj Chopra– फाउल
पांचवा प्रयास
- साइप्रियन मिर्जिग्लोड-फाउल
- यशवीर सिंह-फाउल
- जूलियस येगो- फाउल
- कर्टिस थॉम्पसन- 81.50 मीटर
- सचिन यादव- 79.40 मीटर
- रुमेश पथिरागे- 80.10 मीटर
- लुइज मौरिसियो दा सिल्वा- फाउल
- नीरज चोपड़ा- 84.07
छठा प्रयास
- साइप्रियन मिर्जिग्लोड- 82.23 मीटर
- यशवीर सिंह- फाउल
- लुइज मौरिसियो दा सिल्वा- 79.89 मीटर
- कर्टिस थॉम्पसन- फाउल
- सचिन यादव- 73.45 मीटर
- रुमेश पथिरागे- 77.23 मीटर
- जूलियस येगो- 82.45 मीटर
- नीरज चोपड़ा- 82.22 मीटर
Vaibhav Suryavanshi का बड़ा धमाका, चौथे ODI में 10 छक्कों और 13 चौकों के साथ ठोका शतक, बनाए 143 रन
NC Classic : नीरज चोपड़ा क्लासिक का नया शेड्यूल आया सामने, इस दिन होगा ये टूर्नामेंट
NC Classic 2025 : में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- Neeraj Chopra (भारत)- पर्सनल बेस्ट: 90.23 मीटर
- कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका)- पर्सनल बेस्ट: 87.76 मीटर
- मार्टिन कोनेकनी (चेकिया)- पर्सनल बेस्ट, सीजन बेस्ट: 80.59 मीटर
- जूलियस येगो (केन्या)- पर्सनल बेस्ट: 92.72 मीटर
- साइप्रियन मिर्जीग्लोड (पोलैंड)- पर्सनल बेस्ट: 85.92 मीटर
- लुइज मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील)- पर्सनल बेस्ट: 86.62 मीटर
- रुमेश पथिरगे (श्रीलंका)- पर्सनल बेस्ट: 85.45 मीटर।
- थॉमस रोहलर (जर्मनी)- पर्सनल बेस्ट: 93.90 मीटर
- सचिन यादव (भारत)-पर्सनल बेस्ट: 85.16 मीटर
- साहिल सिलवाल (भारत)- पर्सनल बेस्ट: 81.81 मीटर
- रोहित यादव (भारत)- पर्सनल बेस्ट: 83.40 मीटर
- यशवीर सिंह (भारत)- पर्सनल बेस्ट: 82.57 मीटर
Chess : वर्ल्ड चैंपियन गुकेश ने जागरेब में 2025 ग्रैंड चेस टूर का रैपिड खिताब जीता
पहले मई में होना था टूर्नामेंट
Neeraj Chopra ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और विश्व एथलेटिक्स के साथ मिलकर NC Classic 2025 का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि एनसी क्लासिक हर साल होगा और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इसमें भालाफेंक के साथ और भी खेल जोड़े जाएंगे। एनसी क्लासिक पहले 24 मई को हरियाणा के पंचकूला में होना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों की जरूरत के अनुसार लाइट की व्यवस्था नहीं होने से इसे बंगलूरू में कराया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
https://fitsportsindia.com/athletics/nc-classic-2025-today-full-schedule-neeraj-chopra-live-streaming-telecast-latest-sports-update/