Home Wrestling U-23 Wrestling Championship 2022 में अंकुश पंघाल ने जीता रजत, भारत का...

U-23 Wrestling Championship 2022 में अंकुश पंघाल ने जीता रजत, भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

0
Ankush Panghal wins silver in U-23 Wrestling Championship 2022, India's best ever performance
PIC Credit : SAI Media

बार्सिलोना। U-23 Wrestling Championship 2022 में भारत की पदकों की दौड़ जारी रही। शुक्रवार को अंकुश पंघाल ने स्पेन के पोंटेवेदरा में चल रही इस प्रतियोगिता में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि मानसी अहलावत ने महिलाओं की 59 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

U-23 Wrestling Championship 2022 में मानसी अहलावत 59 किग्रा भार वर्ग में तब कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं, जब उनकी प्रतिद्वंद्वी रमीना मामेदोवा चोट के कारण बाहर हो गईं। अंकुश की फाइनल में भिड़ंत जापान की 3 बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता यूई सुसाकी के खिलाफ थी। यूई सुसाकी ने पिछले 3 साल में एक भी अंक नहीं दिया है। उन्होंने अंकुश पंघाल के खिलाफ मुकाबला जीतने में 112 सेकंड का समय लिया।

SCO vs ZIM: पहली बार सुपर 12 में पहुंचा जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

जापान की सुसाकी कुश्ती ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली पहली महिला पहलवान

U-23 Wrestling Championship 2022 में जापान की यूई सुसाकी कुश्ती ग्रैंड स्लैम को पूरा करने वाले इतिहास की पहली पहलवान बन गई हैं। उन्होंने विश्व कुश्ती के सभी प्रमुख टूर्नामेंट्स में स्वर्ण पदक जीते हैं। युई सुसाकी पहले ही टोक्यो ओलंपिक, अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण खिताब जीत चुकी हैं। यूई सुसाकी के संग्रह से केवल अंडर-23 स्वर्ण पदक गायब था, जिसे उन्होंने अब हासिल कर लिया। सुसाकी अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 3, अंडर-20 में दो, सीनियर वर्ग में 3 बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

WI vs IRE: सुपर 12 में पहुंची आयरलैंड ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज T20 World Cup से बाहर

भारत के नाम कुल 5 पदक, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

U-23 Wrestling Championship 2022 में भारत के पदकों की संख्या 5 हो गई है। इससे पहले को नितेश ने ग्रीको-रोमन 97 किग्रा और विकास ने ग्रीको-रोमन 72 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीते थे। नितेश ने ब्राजील के इगोर फर्नांडो अल्वेस डी क्विरोजिन और विकास ने जापान के डाइगो कोबायाशी को हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं साजन ने रेपेचेज में यूक्रेन के दिमित्रो वासेत्स्की को हराकर कांस्य पदक जीता था। वह अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में ग्रीको-रोमन वर्ग में भारत का पहला पदक था। भारत ने पहली बार अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में इतने पदक जीते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version