Home Cricket SCO vs ZIM: पहली बार सुपर 12 में पहुंचा जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड को...

SCO vs ZIM: पहली बार सुपर 12 में पहुंचा जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

0
T20 World Cup 2022 Scotland vs Zimbabwe Live Streaming SCO vs ZIM Qualifying match

होबार्ट। SCO vs ZIM: T20 World Cup 2022 में एक और इतिहास रचते हुए जिम्बाब्वे ने पहली बार सुपर 12 में एंट्री की है। आज दोपहर हुए मुकाबले में जिम्बाब्वे स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया और सुपर 12 में भी जगह बना ली। जिम्बाब्वे अब भारत के ग्रुप 2 में प्रवेश कर चुका है और उसका मुकाबला 6 नवम्बर को भारत से होगा। स्कॉटलैंड हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ग्रुप -बी से आयरलैंड की टीम सुपर-12 के ग्रुप -1 में गई है वहां उसके साथ डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा आयरलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं। मैच में जिम्बाब्वे स्कॉटलैंड के 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा और 18.5 ओवर में ही स्कॉटलैंड के दिए लक्ष्य को हासिल कर लिया।

शुरूआती झटकों से उबरा जिम्बाब्वे, इर्विन ने पारी का संभाला

SCO vs ZIM मैच में जिम्बाब्वे को पहले ही ओवर में झटका लगा। रेजिस चकाबवा को ब्रैड व्हील ने तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। चकाबवा ने चार रन बनाए थे। अगले ओवर में जोश डेवी ने वेस्ले मधेवेरे को पवेलियन भेज दिया। मधेवेरे पांच गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। डेवी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। जिम्बाब्वे को तीसरा झटका माइकल लीस्क ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर सीन विलियम्स को आउट कर दिया। विलियम्स ने 12 गेंद पर सात रन बनाए। इसके बाद सिकंदर रजा 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। रजा ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान क्रेग इर्विन ने 54 गेंदों पर 58 रन बनाए।

WI vs IRE: सुपर 12 में पहुंची आयरलैंड ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज T20 World Cup से बाहर

स्कॉटलैंड के मुंसी के अवाला सभी बल्लेबाज फेल

SCO vs ZIM मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने जिम्बाब्वे को 133 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ड मुंसी ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। कैलम मैकलॉयड ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। कप्तान रिची बेरिंगटन ने 13 और माइकल लीस्क ने 12 रन बनाए। माइकल जोंस ने चार और मैथ्यू क्रॉस ने एक रन बनाए। क्रिस ग्रीव्स तीन और जोश डेवी चार रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए तेंदई चतारा और रिचर्ड एनगारवा ने दो-दो विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा को एक-एक सफलता मिली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version