World Athletics Championships: पदक से चूके अविनाश साबले, स्टीपलचेज में किया निराश

577
Image Credit: Twitter
Advertisement

नई दिल्ली। World Athletics Championships: भारत के अविनाश साबले ने सोमवार को अमेरिका के ओरेगन में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में 8ः31.75 का समय निकालकर 15 में से 11वें स्थान पर रहे। साबले को इस इवेंट में गोल्ड का दावेदार माना जा रहा था लेकिन उनके प्रदर्शन ने भारतीय खेलप्रेमियों को निराश किया।

इस इवेंट का गोल्ड टोक्यो 2020 के चैंपियन मोरक्को के सौफिएन एल बक्कली ने 8ः25.13 समय के साथ जीता। बक्कली ने पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में कांस्य पदक जीता था। इस जीत के साथ वह ओलंपिक खेल और विश्व चैंपियनशिप दोनों खिताब जीतने वाले पहले गैर-केन्याई बने। जबकि इथियोपिया की लमेचा गिर्मा (8ः26.01) ने इस स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। डिफेंडिंग चैंपियन केन्या के कॉन्सेसलस किप्रुटो (8ः27.92) तीसरे स्थान पर रहते हुए अपना लगातार 5वां विश्व पदक जीता।

Asian Games की नई तारीखों का एलान, अगले साल 23 सितंबर से होगा आयोजन

अविनाश साबले ने 8ः18.75 के समय के साथ हीट में 15 क्वालीफायर में कुल मिलाकर 7वां स्थान हांसिल किया था। इस प्रदर्शन के साथ वो फाइनल में पहुंचे। जबकि सौफियान अल बक्कली 8ः16.65 के साथ टॉप पर रहे। साबले ने इस साल कई टूर्नामेंट्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। लिहाजा उनसे इस इवेंट में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

Taipei open 2022: साइना-कश्यप करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई, सिंधु-प्रणय नहीं खेलेंगे

उन्होंने इसी साल मार्च में इंडियन ग्रां प्री 2 में 8.16.21 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था और ओरेगन 2022 के लिए क्वालीफाई किया। जबकि पिछले महीने रबात डायमंड लीग में 8ः12.48 का समय निकालकर उन्होंने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। अविनाश साल 1991 में दीना राम के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष स्टीपलचेजर हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply