टोक्यो। भारत के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जेवलिन थ्रो का गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज पहले ऐसे भारतीय एथलीट बन गए हैं, जिसने एथलेटिक्स में भारत को पदक दिलाया है। नीरज ने अपने दूसरे ही प्रयास में 87.58 मीटर तक जेवलिन थ्रो किया, जो कि पूरे इवेंट में सर्वाधिक रहा। नीरज ने पहले प्रयास में भी 87.03 मीटर तक थ्रो किया था। पूरे इवेंट में नीरज ही एकमात्र ऐसे एथलीट रहे जिसने 87 मीटर का आंकड़ा पार किया हो।
– जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में में फाउल थ्रो किया। उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका है। तीसरे प्रयास में उन्होंने 76.79 मीटर का थ्रो किया। नीरज फिलहाल टॉप पर चल रहे हैं। 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेस्ले दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 85.30 मीटर के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर हैं।
– जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका। उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका है। तीसरे प्रयास में उन्होंने 76.79 मीटर का थ्रो किया। नीरज फिलहाल टॉप पर चल रहे हैं। 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेस्ले दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 85.30 मीटर के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर हैं।
Tokyo Olympics: बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, भारत को छठा पदक
– जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका। यह पहले प्रयास में किए गए थ्रो 87.03 मीटर से भी ज्यादा है। क्वालिफाइंग राउंड में नीरज अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे। नीरज फिलहाल दूसरे प्रयास के बाद भी टॉप पर चल रहे हैं। उनके बाद 85.30 मीटर के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर हैं। तीसरे नंबर पर 82.52 मीटर के साथ जर्मनी के हीर जोहान्स वेटर हैं।
नीरज चोपड़ा का दूसरा थ्रो 87.58 रहा#TeamIndia #Cheer4India #Tokyo2020 #TokyoTogether #OlympicGames #Olympic pic.twitter.com/IsBSGMAcu4
— Doordarshan Sports #TokyoOlympics (@ddsportschannel) August 7, 2021
– जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा खेल रहे हैं। उन्होंने पहले प्रयास में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका। यह क्वालिफाइंग राउंड में किए गए थ्रो 86.65 मीटर से भी ज्यादा है। क्वालिफाइंग राउंड में नीरज अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे। नीरज फिलहाल पहले प्रयास के बाद टॉप पर चल रहे हैं। उनके बाद 85.30 मीटर के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर हैं। तीसरे नंबर पर 82.52 मीटर के साथ जर्मनी के हीर जोहान्स वेटर हैं।
#Athletics
India’s @Neeraj_chopra1 starts with an excellent throw of 87.03m#Tokyo2020 #Cheer4India #Olympics pic.twitter.com/JoV17yPaOq— Doordarshan Sports #TokyoOlympics (@ddsportschannel) August 7, 2021
नीरज इस समय बेहतरीन लय में हैं। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग इवेंट में 86.65 मीटर की थ्रो की थी। उन्होंने क्वालिफाइंग के ग्रुप ए और ग्रुप बी को मिलाकर पहला स्थान हासिल किया था। नीरज का पर्सनल बेस्ट 88.06 मीटर है। इस थ्रो के साथ उन्होंने 2018 एशियन गेम्स का gold मेडल जीता था। अगर वे फाइनल में इस प्रदर्शन को दोहरा देते हैं तो मेडल जीतने की उनकी संभावना काफी बढ़ जाएगी।
शुरुआत में सभी 12 फाइनलिस्ट को थ्रो करने के 3-3 मौके मिलते हैं। इसके बाद नीचे के 4 थ्रोअर को बाहर कर दिया जाता है। फिर 8 फाइनिस्ट 3 और राउंड खेलते हैं।
Tokyo Updates…
रवि दहिया ने दिया सीएम को धन्यवाद: टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सोनीपत में अपने पैतृक गांव नाहरी में एक इनडोर कुश्ती स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करने के लिए धन्यवाद दिया है। दहिया के वीडियो संदेश को खट्टर ने ट्विटर पर साझा किया। दहिया ने कहा, ‘‘हमारे गांव में कुश्ती इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करने के लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं।’’ दहिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नौकरियों और नकद पुरस्कारों की घोषणा करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
पीएम मोदी ने अदिति अशोक का बढ़ाया हौसला, कहा- आपने मिसाल कायम की
एथलेटिक्स: ओलंपिक महिला मैराथन इवेंट में कीनियाई धावकों का दबदबा रहा जहां पेरेस जेपचिरचिर और ब्रिगिड कोसेगी ने शनिवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये। जेपचिरचिर ने दो घंटे 27 मिनट और 20 सेकेंड का समय लिया जो उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 10 मिनट अधिक है। गर्मी और उमस भरे मौसम में हालांकि यह प्रदर्शन भी उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए काफी था। विश्व रिकार्डधारी ब्रिगिड कोसेगी ने दो घंटे 27 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया। अमेरिका की मौली सीडल ने दो घंटे 27 मिनट और 46 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता।
Tokyo Olympics: 100 मेडल जीतकर भी अमेरिका क्यों है दूसरे नम्बर पर, जानिए वजह
गोल्फ: गोल्फर अदिति अशोक ओलंपिक खेलों की गोल्फ इवेंट में पदक से मामूली अंतर से चूक गई और चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गई। ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे नंबर से शुरूआत की थी लेकिन वह पिछड़ गई। सौ बरस बाद गोल्फ की वापसी वाले रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रही अदिति ने हालांकि उम्दा प्रदर्शन किया है। दुनिया की नंबर एक गोल्फर नेली कोर्ड ने स्वर्ण पदक जीता।













































































