ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना)। ISS World Cup 2025 : भारत के युवा शूटर रुद्राक्ष पाटिल ने ISS World Cup 2025 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रुद्राक्ष ने फाइनल में 252.9 अंक अर्जित कर हंगरी के ओलंपियन इस्तवान मार्टन पेनी (251.7) को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। अर्जेंटीना के मार्सेलो जूलियन गुटिरेज ने 230.1 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
RUDRANKKSH PATIL WINS THE GOLD 🥇
Rudrankksh clinches the Gold Medal for India in Men’s 10m Air Rifle at World Cup 2025!
Second Gold for India at ISSF World Cup 🇧🇷
WELL DONE 🇮🇳❤️ pic.twitter.com/E0JX3FEbEa
— The Khel India (@TheKhelIndia) April 6, 2025
रुद्राक्ष पाटिल की ISS World Cup में उपलब्धियां
वर्ष | स्थान | इवेंट | पदक |
---|---|---|---|
2023 | काहिरा | 10 मीटर एयर राइफल | स्वर्ण 🥇 |
2025 | ब्यूनस आयर्स | 10 मीटर एयर राइफल | स्वर्ण 🥇 |
IPL 2025: गुजरात की जीत से आरसीबी को नुकसान, पर्पल-ऑरेंज कैप की रेस भी तेज
अन्य भारतीयों का प्रदर्शन
अर्जुन बाबूता, जो पेरिस 2024 ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे थे, ने इस बार भी ISS World Cup 2025 फाइनल में जगह तो बनाई लेकिन पोडियम पर स्थान नहीं बना सके। उन्होंने 144.9 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया। क्वालिफिकेशन राउंड में अर्जुन बाबूता ने 634.5 अंक लेकर टॉप किया था, जबकि पाटिल उनसे सिर्फ 0.8 अंक पीछे थे।
2 medals for #TeamIndia on day 1 of the #ISSFShootingWorldCup in 🇦🇷 Argentina.
Our very own Sift Kaur Samra staged a sensational victory in the final to win her maiden individual #Gold medal in 50 metre Rifle 3P finale at the Tiro Federal shooting range.
In the Men’s… pic.twitter.com/zenmOjI6o7
— SAI Media (@Media_SAI) April 5, 2025
📊 क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय खिलाड़ियों का स्कोर
खिलाड़ी का नाम | स्कोर | स्थान | टिप्पणी |
---|---|---|---|
अर्जुन बाबूता | 634.5 | 1st | फाइनल में 7वें स्थान पर रहे |
रुद्राक्ष पाटिल | 633.7 | 2nd | स्वर्ण पदक विजेता |
किरण अंकुश जाधव | 631.5 | 6th (RPO) | फाइनल में क्वालिफाई नहीं किया |
दिव्यांश सिंह पंवार | 628.0 | 19th (RPO) | प्रतियोगिता से बाहर |
हृदय हजारिका | 624.6 | 29th | प्रतियोगिता से बाहर |
Esha Singh bagged a Silver medal🥈 in the Women’s 25m Pistol event on day 2 of #ISSF World Cup 2025, Buenos Aires, Argentina. She shot 35 in the final to finish behind China’s🇨🇳 Sun Yujie.
A composed & confident display from the talented shooter on the international stage.… pic.twitter.com/hYjfW3PSbH
— SAI Media (@Media_SAI) April 6, 2025
🏅 भारत का अब तक का प्रदर्शन – ISS World Cup 2025
अब तक भारत ने चार पदक अपने नाम किए हैं:
खिलाड़ी का नाम | इवेंट | पदक |
---|---|---|
रुद्राक्ष पाटिल | 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष) | स्वर्ण 🥇 |
सिफ्ट कौर समरा | 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (महिला) | स्वर्ण 🥇 |
ईशा सिंह | 25 मीटर पिस्टल (महिला) | रजत 🥈 |
चैन सिंह | 50 मीटर 3पी (पुरुष) | कांस्य 🥉 |
शनिवार को महिला शूटर मनु भाकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं, लेकिन ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत को सम्मान दिलाया।