Pele Died: महान फुटबॉलर पेले का कैंसर से निधन, साओ पाउलो के अस्पताल में ली अंतिम सांस

804
Advertisement

साओ पाउलो। Pele Died: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (Pele) नहीं रहे। गुरुवार देर 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले पिछले लंबे समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे और उन्हें इलाज के लिए बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा था। हाल ही में भी उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टर्स कीमोथेरेपी के जरिए Pele का ट्रीटमेंट कर रहे थे लेकिन, उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं। उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था। पेले के निधन के बाद उनकी बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ’हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।’ 25 दिसंबर को परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था।

Pele: महान फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक, प्रशंसक कर रहे दुआएं

Pele के निधन पर न केवल ब्राजील बल्कि पूरी दुनिया और पूरे फुटबॉल जगत में शोक की लहर है। मौजूदा पीढ़ी के तीन बेहतरीन फुटबॉलर्स, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार ने पेले को श्रद्धांजलि दी है।

तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीत चुके पेले

ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर Pele अभी भी सेलेकाओ (ब्राजील) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है। पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नेसिमेंटो था, लेकिन वह पेले के नाम से मशहूर हुए। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोएस में हुआ था। फीफा द्वारा उन्हें ‘द ग्रेटेस्ट’ का शीर्षक भी मिला। पेले ने तीन शादियां कीं। उनके कुल सात बच्चे हैं।

महान फुटबॉलर रहे पेले

Pele ने अपने करियर में (1956-1974) काफी समय तक ब्राजीलियाई क्लब सांतोस का प्रतिनिधित्व किया। इस क्लब के लिए उन्होंने 659 मैचों में 643 गोल किए। अपने फुटबॉल करियर के अंतिम दो वर्षों में पेले ने यूएसए में न्यूयॉर्क कॉसमॉस के लिए खेला।

पेले ने छह मौकों (1961, 1962 1963, 1964, 1965 और 1968) में ब्राजीलियाई लीग खिताब (कैम्पियोनाटो ब्रासीलेरो सेरी ए) जीता और 1962 और 1963 में दो बार कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब जीता। वह सैंटोस के ‘गोल्डन एरा’ (1959-1974) के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे और उन्हें 1962 और 1963 में दो इंटरकॉन्टिनेंटल कप खिताब तक पहुंचाया। दोनों मौकों पर फाइनल में सैंटोस ने पुर्तगाली क्लब बेनफिका को हराया।

 

 

Share this…

Leave a ReplyCancel reply