ISL: एंगुलो के 2 गोल से बची गोवा, बेंगलुरु से 2-2 से ड्रॉ खेला

1317
Image Credit: Twitter/@IndSuperLeague
Advertisement

ISL 2020: 65 मिनट तक 2-0 की बढ़त को बेंगलुरु ने गंवाया

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (ISL) में रविवार देर रात बेंगलुरु FC और गोवा FC के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक तरीके से 2-2 से ड्रॉ हो गया। मैच में बेंगलुरु की टीमं करीब 65 मिनट तक 2-0 से आगे थी, लेकिन इसके बाद गोवा ने बाजी बेंगलुरु के हाथों से छीन ली। गोवा के लिए पहला मैच खेल रहे इगोर एंगुलो ने 66वें और 69वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को सनसनीखेज हार से बचा लिया। बेंगलुरु के लिए क्लाइंटन सिल्वा ने 27वें और स्पेनिश डिफेंडर जुआन एंटोनियो गोंजालेज फर्नांडीज ने 57वें मिनट में गोल किया था।

ISL के रोमांचक मैच के शुरूआती दौर में बेंगलुरु ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि टीम गोल नहीं कर सकी। कप्तान सुनील छेत्री दूसरे और आशिक कुरुनियन 7वें मिनट में गोल करने से चूक गए, नहीं तो परिणाम दूसरा हो सकता था। पूर्व चैंपियन बेंगलुरु पहले 25 मिनट तक 65 फीसदी बॉल पजेशन और 150 से अधिक पास के साथ मुकाबले में पूरी तरह छाई हुई थी। यही कारण रहा कि वह गोवा के खिलाफ 2 गोल करने में सफल भी रही। हालांकि बेंगलुरु टीम के प्रदर्शन को देखते हुए यह स्कोर ज्यादा होना चाहिए था।

Rohit Sharma और ईशांत को कोच रवि शास्त्री ने दी चेतावनी

महिला क्रिकेट पर BCCI की प्लानिंग खराब !!

ISL:पहले हाफ में बेंगलुरु 1-0 से आगे
पहला हाफ बेंगलुरु के नाम रहा। ISL में डेब्यू कर रहे मिडफील्डर ब्राजील के क्लाइंटन सिल्वा ने 27वें मिनट में शानदार गोल करके बेंगलुरु को गोवा के खिलाफ मैच में 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद भी बेंगलुरु का आक्रामक खेल जारी रहा। इस हाफ में अधिकांश समय गेंद बेंगलुरु के खिलाड़ियों के कब्जे में ही रही। बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने गोवा को आस-पास भी नहीं फटकने दिया। दूसरे हाफ में दो बार की उपविजेता गोवा ने वापसी करने की कोशिश की। लेकिन बेंगलुरु के लिए 57वें मिनट में स्पेनिश डिफेंडर जुआन गोंजालेज ने ISL में अपना 50वां मैच खेल रहे एरिक पातार्लू के पास पर गोल दागकर बेंगलुरु की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया।

65 मिनट बाद गोवा की वापसी
मैच के 65 मिनट का खेल समाप्त होने तक बेंगलुरु पूरी तरह हावी थी। लग रहा था कि गोवा वापसी नहीं कर पाएगी। लेकिन यहीं से गोवा ने पलटवार किया। स्पेनिश फॉरवर्ड इगोर एंगुलो ने गोवा के लिए वो किया, जिसकी उम्मीद बेंगलुरु के डिफेंडर नहीं कर रहे थे। उन्होंने 66वें मिनट में ब्रैंडन फर्नांडीज के पास पर शानदार गोल करके टीम का खाता खोला और फिर 69वें मिनट में भी एक और गोल दागकर गोवा को 2-2 से बेंगलुरु के बराबर ला खड़ा किया। और ISL के इस मुकाबले में उलटफेर की गोवा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply