Home sports FIFA 2022 FIFA WC 2022: क्या ये संयोग दिलाएंगे मेसी को वर्ल्ड कप की...

FIFA WC 2022: क्या ये संयोग दिलाएंगे मेसी को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, जानिए सब कुछ

0
FIFA WC 2022 Final France vs Argentina Prediction, Messi latest Update

दोहा। FIFA WC 2022 अपने आखिरी पायदान पर पहुंच चुका है। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता का फैसला तो रविवार (18 दिसंबर) को लुसैल स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल मैच में होगा लेकिन उससे पहले ही कयासों का दौर शुरू हो गया है।

अर्जेंटीना की टीम जब रविवार को खिताबी मुकाबले में उतरेगी तो उसकी नजर फ्रांस से पिछले वर्ल्ड कप का हिसाब बराबर करने पर होगी। जब प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लियोनल मेसी की टीम को फ्रांस ने 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। अर्जेंटीना की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। उसने 1978 और में खिताब अपने नाम किया था। वहीं, फ्रांस 1998 और 2018 में खिताब जीत चुका है। इन सबके बीच FIFA WC 2022 में कई ऐसे संयोग बन रहे हैं जो अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने के पक्ष में हैं।

&

स्पेन की खिताबी जीत की राह पर अर्जेंटीना

अर्जेंटीना की FIFA WC 2022 में शुरूआत ही खराब रही। पहला ही मैच टीम सऊदी अरब से हार गई। फिर उसने वापसी की और फाइनल में जगह बनाई। 2010 में स्पेन के साथ भी ऐसा हुआ था। उसे अपने पहले मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 0-1 से हार मिली थी। फिर स्पेन ने वापसी की और खिताब पर कब्जा कर लिया। पहला पहला मैच हारने के बाद चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी थी। अब अर्जेंटीना के पास स्पेन जैसी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

FIFA World Cup 2022: हार के बाद मोरक्को फैंस का बवाल, फ्रांस-बेल्जियम में दंगे, एक की मौत

मेसी चूके तीसरे मैच में पेनल्टी

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी FIFA WC 2022 के तीसरे मैच में पोलैंड के खिलाफ पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे। इससे पहले 1978 और 1986 में जब अर्जेंटीना चैंपियन बनी थी तो तीसरे मैच में ही उसके खिलाड़ी पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए थे। 1978 में हंगरी के खिलाफ तीसरे मैच में अर्जेंटीना के मारियो केम्पेस पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए थे। फिर 1986 में डिएगो माराडोना ग्रुप दौर के तीसरे मैच में बुल्गारिया के खिलाफ पेनल्टी चूक गए थे।

FIFA WC 2022: फ्रांस ने मोरक्को को हराया, फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ंत

कनाडा, मोरक्को और बेल्जियम का संयोग

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को अपने ग्रुप-एफ में पहले, बेल्जियम तीसरे और कनाडा चौथे स्थान पर रही। ऐसा 1986 में भी ऐसा ही संयोग बना था। तब मोरक्को ग्रुप-एफ में पहले, बेल्जियम ग्रुप-बी में तीसरे और कनाडा ग्रुप-सी में चौथे स्थान पर रही थी। 1986 में अर्जेंटीना चैंपियन बनी थी।

FIFA World Cup 2022: मेसी ने कहा अलविदा, विश्व कप फाइनल होगा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

पेरिस सेंट जर्मेन से जुड़ा यह खास कनेक्शन

लियोनल मेसी अभी क्लब स्तर पर फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन की टीम के सदस्य हैं। वह 2021 में टीम के साथ जुड़े थे। पेरिस सेंट जर्मेन के साथ फीफा वर्ल्ड कप के खिताब के कई संयोग जुड़े हुए हैं। 2002 में रोनाल्डिन्हो और 2018 में किलियन एम्बाप्पे पेरिस सेंट जर्मेन से जुड़े थे और दोनों ही बार उनकी टीमें क्रमशः ब्राजील और फ्रंास विजेता बनीं। अब 2021 में क्लब के साथ जुड़ने वाले मेसी अर्जेंटीना को FIFA WC 2022 में चैंपियन बन पाते या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version