Home sports Badminton नहीं रहे Nandu Natekar, भारत को दिलाया था बैडमिंटन का पहला इंटरनेशनल...

नहीं रहे Nandu Natekar, भारत को दिलाया था बैडमिंटन का पहला इंटरनेशनल ख़िताब

0

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर (Nandu Natekar) का आज निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने साल 1956 में हासिल की थी। अपने करियर में 100 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल खिताब जीतने वाले नाटेकर उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

IND vs SL 2nd T20: टीम इंडिया को आज 13 खिलाड़ियों में से चुनना होगा प्लेइंग इलेवन

वर्ष 1961 में Nandu Natekar को मिला अर्जुन पुरस्कार

अपने बैडमिंटन करियर में Nandu Natekar ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने 6 बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता था। साल 1961 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड पाने वाले वह भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे।

IND vs SL T20 Series : Team India के ये 6 खिलाड़ी सीरीज से बाहर!!

नंदू ने ये खिताब भी जीते

Nandu Natekar  ने 15 साल से अधिक के अपने करियर के दौरान 1954 में प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और 1956 में सेलांगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतकर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने 1951 से 1963 के बीच थॉमस कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने 16 में से 12 एकल और 16 में से आठ युगल मुकाबले जीते थे। उन्होंने जमैका में 1965 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Tokyo Olympics: #Boxing… हारने लगा तो मुक्केबाज ने काटा कान

क्रिकेटर बनना चाहते थे Nandu Natekar

नंदू नाटेकर पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और उन्होंने क्रिकेट खेला भी। लेकिन उनका मन क्रिकेट में नहीं लगा। इसके बाद नंदू ने अपना ध्यान बैडमिंटन पर लगाया। इसके बाद बैडमिंटन में उन्होंने नया मुकाम हासिल किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version