Home sports Asian Cup 2022: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली...

Asian Cup 2022: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला

0
Asian Cup 2022 TT Manika Batra became first Indian woman to reach in semi-finals

थाईलैंड। Asian Cup 2022 में भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया है। मनिका बत्रा Asian Cup 2022 टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने चीनी ताइपे और दुनिया की 23वें नंबर की चेन सू यू पर बड़ी जीत दर्ज की। विश्व की 44वें नंबर की मनिका ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में चेन को 4-3 (6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9) से हरा दिया।

Asian Cup 2022 में इससे पहले, 27 वर्षीय भारतीय ने राउंड ऑफ 16 के मैच में चीन की दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी चेन जिंगटोंग को हराया था। सेमीफाइनल में उनका सामना कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

क्वार्टर फाइनल में मनिका ने किया था बड़ा उलटफेर

Asian Cup 2022 में मनिका ने इससे पहले राउंड ऑफ 16 में विश्व नंबर 7 चीन की चेन जिंगटोंग को हराकर बड़ा उलटफेर किया था और अब चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराकर इतिहास रच दिया है। उनसे पहले कोई भी महिला खिलाड़ी भारत की ओर से खेलते हुए इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई थी। उनसे पहले भारत के चेतन बबूर पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में और फिर फाइनल में पहुंचे थे।

Table Tennis: भारतीय खिलाड़ी साथियान का फ्रेंच क्लब के साथ करार

चेतन बबूर ने जीते हैं भारत के लिए दो पदक

Asian Cup 2022 में अर्जुन अवॉर्ड जीत चुके चेतन बबूर भारत के सफलतम टेबल टेनिस खिलाड़ी साबित हुए हैं। कर्नाटक के निवासी चेतन ने साल 1997 में एशियन कप के पुरुष सिंगल्स फाइनल में जगह बनाकर सनसनी फैला दी थी। उस साल पुणे में प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। चेतन को फाइनल में चीन के गुओ केली ने मात दी थी, और इस कारण उन्हें सिल्वर मेडल मिला था। इसके बाद साल 2000 में मुंबई में एशियन कप का आयोजन हुआ था जिसमें चेतन सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला था। एशियन कप के इतिहास में भारत की झोली में यही दो पदक आज तक आए हैं।

2022 में खराब शुरूआत के बाद जोरदार वापसी

Asian Cup 2022 से पहले यह साल मनिका बत्रा के लिए अच्छा नहीं रहा। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के जीते अपने चार पदकों में एक भी पदक जीतने में विफल रही। अक्टूबर में विश्व टीम स्पर्धा में टीम का नेतृत्व करते हुए मनिका ने अपने दोनों मैच भारत की जर्मनी से 2-3 से हार में पहले मुकाबले में गंवाए। इस महीने की शुरुआत में, मनिका ने स्लोवेनिया में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर नोवा गोरिका में साथी जी साथियान के साथ मिश्रित युगल रजत पदक जीता, जो उन्हें मिश्रित युगल चार्ट में दुनिया के सर्वोच्च नंबर 5 स्थान पर ले गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version