यादों में Maradona: एक दिन हम ऊपर आसमान में एक साथ फुटबॉल खेलेंगे- पेले

1343
Diego Maradona and Pelé Image credit: Getty Images
Advertisement

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे Maradona

नई दिल्ली। Maradona के निधन से पूरा खेल जगत सदमे में है। महान फुटबाॅलर पेले से लेकर लियोनेल मैसी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तक ने मैराडोना के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने अपने-अपने तरीके से मैराडोना से जुड़ी यादों को सोशल साइट्स पर साझा किया है। आईसीसी ने भी इस महान फुटबाॅलर के निधन पर दुख व्यक्त किया। लेकिन Maradona के निधन पर पेले ने जो ट्वीट किया, वो वायरल हो गया है।

Diego Maradona का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 60 की उम्र में ली अंतिम सांस

रिकॉर्ड्स बुक में Maradona : 1986 में रचा इतिहास

पेले ने अपने ट्वीट में लिखा, बहुत ही दुखद समाचार। मैंने अपना सबसे बेहतरीन दोस्त खो दिया। कहने को बहुत कुछ है, लेकिन अभी मैं भगवन से उनके परिवार को साहस देने की प्रार्थना करता हूं। निश्चित तौर पर एक दिन हम ऊपर आसमान में एक साथ फुटबॉल खेलेंगे।

अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने ट्वीट किया कि पूरे अर्जेंटीना और फुटबॉल के लिए यह दुखद समाचार है। Maradona हमें छोड़ कर भी नहीं गए क्योंकि डिएगो अनंत हैं। मै उनके साथ बिताए अच्छे पलों को हमेशा अपने साथ रखूंगा।

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने ट्वीट कर कहा कि अद्वितीय जादूगर। वे हमें जल्दी छोड़कर चले गए, लेकिन Maradonaअपनी विरासत छोड़ गए हैं। आपकी कमी को कोई नहीं पूरा कर सकता। आपको कभी नहीं भूल पाएंगे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि फुटबॉल और खेल जगत ने आज अपना एक महान खिलाड़ी खो दिया। आप हमेशा याद किए जाएंगे। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट किया कि मेरा हीरो नहीं रहा। मेरा जीनियस अब हमारे बीच नहीं है। मैंने सिर्फ आपके लिए ही फुटबॉल देखा।

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया कि बहुत बड़ा नुकसान। हमारे बचपन के स्टार, जिन्होंने हमेश खुशी और जश्न मनाने के कई मौके दिए। आप हमारे दिल और यादों में हमेशा रहेंगे।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply