Hockey World Cup 2023 का शेड्यूल जारी, भारत ग्रुप डी में, कुल 16 टीमों में खिताबी भिड़ंत

475
Advertisement

नई दिल्ली। Hockey World Cup 2023: पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। कुल 16 टीमें हॉकी के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। Hockey World Cup 2023 का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा।

ये हैं Hockey World Cup 2023 के ग्रुप्स

ग्रुप ए- ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप बी- बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान
ग्रुप सी- नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली
ग्रुप डी- भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स

मेजबान भारत को मिला सीधा प्रवेश

भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। यही कारण है कि हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने Hockey World Cup 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। उसे रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई नहीं करना पड़ा है। राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और चिली के साथ रखा गया है। पिछली बार की चौंपियन बेल्जियम ग्रुप बी में एशिया की चौंपियन दक्षिण कोरिया, जर्मनी और जापान के साथ है।

Neeraj Chopra ने जीता डायमंड लीग फाइनल, ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय

भारत ने एक, पाकिस्तान ने 4 बार जीता हॉकी विश्व कप

हॉकी विश्व कप के 52 साल के इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ एक बार खिताब जीत पाई है। भारत पहली और आखिरी बार 1975 में मलेशिया में चैंपियन बनी थी। इसके अलावा 1973 में भारत दूसरे स्थान पर रहा था। साल 1971 में हॉकी विश्व कप पहली बार आयोजित हुआ था और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। भारत में चौथी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। हॉकी विश्व की सबसे सफल टीम पाकिस्तान है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। दो बार फाइनल में हारी है और एक बार चौथे स्थान पर रही है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply