Home Hockey Hockey World Cup 2023: हॉकी का महाकुंभ आज से, भारत की भिड़ंत...

Hockey World Cup 2023: हॉकी का महाकुंभ आज से, भारत की भिड़ंत स्पेन से

0
Hockey World Cup 2023 kick Starts from today, India will face off Spain

भुवनेश्वर। Hockey World Cup 2023: हॉकी के महाकुंभ यानी हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का इंतजार अब खत्म हो गया है और आज से मुकाबलों की शुरुआत होगी। वैसे तो बुधवार को कटक में हुई शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ टूर्नामेंट का आगाज हो गया था। लेकिन फील्ड पर आगाज आज से होने जा रहा है। पहले दिन भारतीय टीम के मुकाबले सहित कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया का टूर्नामेंट के पहले ही दिन सामना होगा स्पेन से होगा, वहीं वर्ल्ड नंबर 1 ऑस्ट्रेलिया भी आज एक्शन में नजर आएगी।

48 साल पुराना सूखा खत्म करने उतरेगी भारतीय टोली

भारतीय टीम की बात करें तो Hockey World Cup 2023 में आज के मुकाबले के बाद दूसरे मैच में भी टीम इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी को उतरेगी। वहीं 19 जनवरी को टीम लीग का आखिरी मैच वेल्स के खिलाफ भुवनेश्वर में खेलेगी। भारत के सभी लीग मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। भारत ने आखिरी बार 1975 में खिताब जीता था। ऐसे में हर हॉकी फैन को उम्मीद है कि भारतीय टीम तकरीबन 48 साल के सूखे को अपने घर पर खत्म करेगी।

Hockey World Cup 2023 कल से, 16 टीमें, 18 दिन और 44 मैच, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

हॉकी विश्वकप कप का यह 15वां संस्करण, भारत को दूसरी बार मेजबानी

आपको बता दें कि हॉकी विश्व कप का यह 15वां संस्करण है। लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का भारत में आयोजन हो रहा है, लेकिन इस बार अलग बात यह है कि एक नहीं दो शहर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। पिछली बार सिर्फ भुवनेश्वर में मुकाबले हुए थे, वहीं Hockey World Cup 2023 में इस बार राउरकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम भी तैयार है। इस मेगा ईवेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Hockey World Cup 2023: भारत को चैंपियन बनाएंगे ये 5 खिलाड़ी, सबकी रहेगी नजर

सभी टीमों के होंगे तीन-लीग मैच, फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को

सभी टीमों को 4-4 के चार ग्रुपों में बांटा गया है। Hockey World Cup में भारतीय टीम इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ ग्रुप डी में है। लीग स्टेज पर प्रत्येक टीम को 3-3 मुकाबले खेलने होंगे। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। फिर चार टीमें सेमीफाइनल के लिए यहां से क्वालीफाई करेंगी। 29 जनवरी को दो टॉप टीमों के बीच होगा फाइनल मुकाबला और सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच में भिड़ेंगी।

Hockey World Cup 2023: चैंपियन बने तो हर भारतीय खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए का ईनाम

पहले दिन खेले जाएंगे 4 मुकाबले

अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका: भुवनेश्वर, दोपहर 1 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस: भुवनेश्वर, दोपहर 3 बजे

इंग्लैंड बनाम वेल्स: राउरकेला, शाम 5 बजे

भारत बनाम स्पेन: राउरकेला, शाम 7 बजे

Hockey World Cup 2023 में भारतीय हॉकी टीम का स्क्वॉड

पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), कृष्णा पाठक (गोलकीपर), अरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास, नीलम संजीप एक्स, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांता शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version