Hockey Asia Cup : सुपर-4 में भारत-कोरिया मैच 2-2 से ड्रॉ, मौके चूकना इंडिया को पड़ा भारी

688
file photo
Advertisement

राजगीर। Hockey Asia Cup 2025 के सुपर-4 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ हो गया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने तेजतर्रार हॉकी खेली लेकिन अहम मौके चूकने से उसे 1-1 अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। मुकाबले में पहला गोल भारत ने किया लेकिन कोरिया ने पलटवार करते हुए 2-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद मंदीप सिंह ने 52वें मिनट में गोल करके बराबरी दिलाई। हाफ टाइम के बाद भारत को गोल करने के करीब आधा दर्जन सुनहरे मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी चूक गए। अब कल भारत का अगला मैच मलेशिया से होगा। वहीं साउथ कोरिया, चीन से भिड़ेगा।

बढ़त लेकर पिछड़ा भारत, हाफ टाइम तक कोरिया 1-2 से आगे

Hockey Asia Cup 2025 के इस अहम मुकाबले में भारत ने ग्रुप स्टेज की तर्ज पर ही तेजतर्रार शुरूआत की। मैच के दूसरे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ड्रैग फ्लिकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके। पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार फील्ड गोलकर भारत को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद साउथ कोरिया ने पलटवार कर भारतीय पोस्ट पर दबाव बनाना शुरू किया। इसका असर भी दिखाई दिया और महज 3 मिनट में 2 गोल कर कोरिया ने भारत पर 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के 12वें मिनट में यांग जिहुन ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोलकर स्कोर बराबर किया। इसके बाद 14वें मिनट में किम ह्योन्होंग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने मिडफील्ड से कई मौके बनाए लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके।

तीसरे हाफ में भी गोल नहीं कर सका भारत

Asia Cup Hockey: भारत-मलेशिया के बीच मुकाबला ड्रॉ, कोरिया ने जापान को हराया

भारत तीसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया ने बेहद अटैकिंग गेम खेला। भारतीय प्लेयर्स कई बार कोरिया के गोलपोस्ट के करीब पहुंचे, लेकिन गोल नहीं मार सके। राजिंदर सिंह ने पेनल्टी स्पॉट के पास सर्कल में अभिषेक को पास दिया, लेकिन वह शॉट नहीं ले पाए। इसके बाद मैच के 41वें मिनट में भारत को एक और गोल्डन चांस मिला। मनप्रीत ने सुखजीतको पास दिया। सुखजीत के सामने सिर्फ कोरियाई गोलकीपर था लेकिन उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट के बाहर मार दिया। इस तरह भारत गोल करने का एक बेहतरीन मौका चूक गया। क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन हरमनप्रीत सिंह इसे गोल में कन्वर्ट नहीं कर सके।

मंदीप ने भारत को बराबरी दिलाई

चौथे क्वार्टर में मंदीप सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारत को बराबरी करवाई। क्वार्टर के 8वें मिनट में सुखजीत ने कोरिया के सर्कल में मंदीप को पास दिया। मनदीप ने इसे गोल में कन्वर्ट किया और मैच के 52वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसी स्कोर लाइन के साथ मैच खत्म हुआ और दोनों टीमों को सुपर-4 में 1-1 पॉइंट मिल गया।

Suruchi Singh ने रचा शूटिंग में इतिहास, बनीं महिला एयर पिस्टल वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1

बारिश की वजह से मैच में देरी

Hockey Asia Cup में भारत और कोरिया के बीच सुपर-4 का मुकाबला बारिश के कारण करीब एक घंटा देरी से शुरू हुआ। तेज बारिश के कारण मैदान पर पानी भर गया था, इस कारण निर्धारित समय 7.30 बजे शुरू नहीं हो सका। बारिश रूकने पर मैदान का निरीक्षण किया गया और रात करीब 8.20 पर मुकाबला शुरू हुआ।

Women’s Hockey Asia Cup 5 सितंबर से, यहां देखिए भारतीय स्क्वॉड, टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

Hockey Asia Cup : दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), संजय, अमित रोहिदास, सुमित, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह

सब्स्टिट्यूट्स: जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजकुमार पाल, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, सूरज करकेरा (गोलकीपर)।

कोरिया: ली जुंगजुन (कप्तान), यांग जिहुन, पार्क चोलीओन, रिम जिनकांग, जोंगसुक, सीयोंग, सिम जायवोन, बैक सुंगह्यून, सोंग मिन, किम जैहन, ली ह्यसूंग।

सब्स्टिट्यूट्स: जांग दीहान, सोन डायन, जिन जियोन्ह्यो, किम ह्योन्होंग, ली स्युंगवु, चेओ मिन सु, कॉन्ग यून्हू।

Share this…