Hockey Asia Cup में भारत का जीत के साथ आगाज, चीन को 4-3 से दी शिकस्त, हरमन की हैट्रिक

685
Advertisement

राजगीर। Hockey Asia Cup में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और चीन के बीच खेला गया। जिसमें भारतीय धुरंधरों ने 4-3 के अंतर से चीन चुनौती को ध्वस्त कर दिया। मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार हैट्रिक लगाई और जुगराज सिंह ने एक गोल ठोका। चीन के लिए चेन बेनहाई, गाओ जियेशेंग और डू शिहाओ ने गोल किए।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Hockey Asia Cup का औपचारिक उद्घाटन किया और ट्रॉफी का अनावरण किया। इस टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने एंट्री फ्री कर दी है। पहले ही मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

चीन ने ली बढ़त, भारत की शानदार वापसी

पूल ए के इस मुकाबले में चीन ने पहले ही क्वार्टर में शुरुआती गोल दागकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की। कप्तान हरमनप्रीत और जुगराज के गोलों की मदद से भारत ने चीन की बढ़त को खत्म करते हुए मैच में 2-1 की बढ़त हासिल की।

Women’s Hockey World Cup: आज चीन से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीत की दावेदारी मजबूत

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और चीन ने दो गोल दागे और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे क्वार्टर में भारत के कप्तान ने एक और गोल कर Hockey Asia Cup में अपनी पहली जीत सुनिश्चित की। मैच के दौरान सभी सात गोल, ड्रैग फ्लिक से हुए।

भारत की डिफेंस ने दिखाया दम

हालांकि Hockey Asia Cup के इस मुकाबले में हालिया प्रदर्शन को देखते हुए भारत को ही फेवरेट माना जा रहा था। इसके बाद भी चीन ने अच्छा प्रदर्शन किया। चीन की टीम की फारवर्ड पंक्ति ने कई मौकों पर भारत पर दबाव बनाया लेकिन भारतीय डिफेंस ने पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। खासकर तीसरे क्वार्टर में चीन ने काउंटर अटैक के साथ उनके खिलाड़ियों ने शानदार ड्रिब्लिंग दिखाई। लेकिन भारतीय डिफेंस ने एक मौके को छोड़कर चीन को गोल नहीं करने दिया।

Pro Kabaddi League के 12वें सीजन की आज से शुरूआत, 12 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग

Hockey Asia Cup : भारतीय टीम

गोलकीपर – सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक।
डिफेंडर – हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) , अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह।
मिडफील्डर – मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह।
फॉरवर्ड – मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।

चीन की टीम

चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिंहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।

Share this…