Home Hockey Women’s Hockey World Cup: आज चीन से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीत की...

Women’s Hockey World Cup: आज चीन से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीत की दावेदारी मजबूत

0
Women's Hockey World Cup 2022 Team India will take on China today, Live updates India vs China sports breaking news today
Pic Credit : Twitter/@TheHockeyIndia

एम्सटेलविन (नीदरलैंड)। Women’s Hockey World Cup : महिला हॉकी विश्व कप में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला चीन से होगा। महिला हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया था। लेकिन अब टीम इंडिया चीन के खिलाफ जीत के लिए मैदान पर उतरेगी। पूल बी के एक अन्य मैच में आज इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

Jasprit Bumrah ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, इस मामले में लगाया शतक

कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। टीम ने डिफेंस में शानदार रणनीति पर काम करते हुए इंग्लैंड को गोल के लिए तरसा दिया। वहीं फारवर्ड ने मौका भुनाते हुए गोल दागा। इस मैच में भारत के लिए उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर और उदिता ने बेहतरीन खेल दिखाया। इस मैच में भारत का डिफेंस कितना मजबूत रहा, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड की टीम 60 मिनट के खेल के दौरान एक भी पेनाल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सकी।

IND vs ENG : भारत के खिलाफ जीत की दहलीज पर इंग्लैंड, क्या रचेगा इतिहास

भारत की कमजोरी बने पेनल्टी कॉर्नर

Women’s Hockey World Cup में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत का डिफेंस तो कामयाब रहा लेकिन पेनल्टी कॉर्नर के मामले में टीम पिछड़ गई। भारतीय टीम को मैच में कुल 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से एक को ही भुनाया जा सका। पेनल्टी कॉर्नर पर मैच में भारत के लिए एकमात्र गोल मैच के 28वें मिनट में वंदना कटारिया ने किया था। इसके अलावा 6 पेनल्टी कॉर्नर खराब हुए। ऐसे में टूर्नामेंट में आगे भारतीय महिला टीम को इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देना होगा।

Commonwealth Games Hockey से भी बाहर हुईं रानी रामपाल, चोट के कारण दूसरा बड़ा झटका

चीन को दो बार हरा चुकी हैं भारतीय महिलाएं

महिला हॉकी विश्व कप (Women’s Hockey World Cup) में चीन का भी पहला मैच बराबरी पर छूटा। चीन का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। भारत और चीन इससे पहले दो बार आमने-सामने हो चुके हैं और दोनों ही बार भारतीय महिलाओं ने बाजी मारी है। वर्ल्ड रैंकिंग में टीम इंडिया फिलहाल 8वें और चीन 13वें स्थान पर है। ओमान में आयोजित हुए एफआईएच प्रो लीग मुकाबले के पहले मैच में चीन को 7-1 से हराने के बाद भारत ने दूसरा मैच 2-1 से जीता था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version